शरीर को तरोताजा रखने, पसीने की बदबू कम करने के लिए हम सभी डियोड्रेंट्स-परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। अच्छी खुशबू न केवल आपकी पर्सनालिटी को निखारती है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाती है। पर क्या ये आदत हमारी सेहत के लिए ठीक है? ये सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है क्योंकि कई अध्ययन इस बात को लेकर अलर्ट करते हैं कि डियोड्रेंट्स-परफ्यूम में कुछ हानिकारक रसायन हो सकते हैं, जिनसे हमारी सेहत को गंभीर रूप से खतरा होता है।
कई अध्ययनों में इस बात को लेकर अलर्ट किया जाता रहा है कि डियोड्रेंट्स की खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए इसमें ऐसे रसायन मिलाए जाते हैं जिनसे त्वचा संबंधी समस्याओं का जोखिम रहता है। इतनी ही नहीं कुछ अध्ययनों में इससे कैंसर के खतरे को लेकर भी सावधान किया गया है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, विशेषतौर पर गले पर डियोड्रेंट या परफ्यूम्स को स्प्रे करना आपकी सेहत के लिए सबसे खतरनाक हो सकता है।