फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पुरुषोंं के भी बढ़ जाते हैं स्तन, जानिए कारण और समाधान

Mon, 09 Jan 2017 04:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पुरुषों की लगभग आधे से ज्यादा जनसंख्या मूब्स, मैन बूब्स या स्तन की समस्या से पीड़ित है। डॉक्टरों की भाषा में इस स्थिति को गाइनेकोमेस्टिया कहते हैं। इस समस्या से किशोर, मोटे पुरुष और यहां तक की बुजुर्ग भी जूझ रहे हैं, जिससे वो लोगों के सामने मजाक का विषय बनते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
कुछ लड़कों में ये स्थिति किशोरावस्था में देखने को मिलती है। इस उम्र में शरीर में 2 हार्मोन्स एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन तेजी से बढ़ते हैं। जब एस्ट्रोजन का स्तर टेस्टोस्टेरोन से ज्यादा बढ़ जाता है तो ये स्थिति देखने को मिलती है। हालांकि किशोरावस्था के बाद स्तन फिर से अपनी स्थिति में वापस आ जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
वृद्धावस्था के दौरान भी ये स्थिति देखने को मिलती है। इस उम्र में शरीर में फैट तेजी से बढ़ता है जो एस्ट्रोजन को स्रावित करता है। जबकि इस उम्र टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होने लगता है जो स्तनों के बढ़ने का कारण बन जाता है।

4 of 6
इसके अलावा ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन, मोटापा, बीमारी और कुछ दवाएं भी गाइनेकोमेस्टिया का कारण बनती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
गाइनेकोमेस्टिया कुछ बीमारियों का लक्षण भी हो सकता है। जैसे हाइपोथाइरॉयडिज्म नाम की बीमारी में ऐसी स्थिति देखने को मिलती है। ये थाइरॉयड ग्लैंड के जरुरत से ज्यादा एक्टिव होने की वजह से होता है। इस बीमारी को पहचानने के लिए चिकित्सा विज्ञान में मेमोग्राम और बायोप्सी नाम की 2 तकनीकें मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको घबराने की जरुरत नहीं। आप डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। कीमोथेरेपी और सर्जरी के माध्यम से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें