अक्सर दांत-दर्द की वजह लोग केवल कैविटी को मानते हैं। कई मामलों में ये कारण सही हो सकता है लेकिन कैविटी के अलावा भी दांत दर्द के कई कारण हो सकते हैं जिन्हें अगर आपने समय रहते नहीं समझा तो आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
कई मामलों में दांत दर्द की वजह आपके ब्रश का कठोर होना होता है तो इससे आपके मसूड़ों के छिलने का खतरा बना रहता है। इसलिए डेंटिस्ट हमेशा मुलायम ब्रश से दांतों को साफ करने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : getty images
कभी-कभी दांतों में दर्द किसी गंभीर बीमारी का लक्षण भी हो सकता है। उदाहरण के तौर पर कुछ लोग जिन्हें साइनस इंफेक्शन होता है वो भी मसूड़ों में दर्द को महसूस करते हैं। दांतों में दर्द जोड़ों से संबंधित बीमारियों का भी एक लक्षण है।
4 of 5
विजडम टीथ या अक्ल की दांत निकलने की वजह से भी दातों में दर्द होता है। आपको इससे परेशान होने की जरुरत नहीं ये अपने आप ठीक हो जाता है। इसके अलावा मुंह के इंफेक्शन या दांतों में सेंसटिविटी भी दांत दर्द की वजह बन जाते हैं।
जिंजिवाइटिस दांत दर्द की एक बड़ी वजह है। अगर समय रहते इसका इलाज न कराया जाए तो ये एक गंभीर बीमारी पेरियोडॉन्टल नाम की बीमारी को जन्म देता है। जिंजिवाइटिस गंभीर बीमारी जैसे कैंसर, डायबिटीज, विटामिन का कमी का भी संकेत देता है।