हमारे शरीर का मैकेनिज्म ऐसा है कि छोटी-मोटी समस्याओं को वह खुद से ही ठीक कर लेता है। इम्यून सिस्टम की इसमें सबसे बड़ी भूमिका होती है। आपकी इम्युनिटी जितनी मजबूत होगी, शरीर की ताकत भी उतनी अच्छी होगी। चोट-घाव के ठीक होने के पीछे भी यही साइंस काम करता है। जिनकी इम्युनिटी मजबूत होती है वो चोट से जल्दी रिकवर करते हैं, घाव जल्दी ठीक हो जाते हैं, वहीं जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, उन्हें लंबा वक्त लग सकता है।
क्या आप भी किसी ऐसे घाव या कट से परेशान हैं, जो काफी समय से है पर ठीक नहीं हो रहा? आमतौर पर इसके लिए डायबिटीज को बड़ा कारण माना जाता है। हालांकि अध्ययनों से पता चलता है कि कुछ पोषक तत्व, विशेषतौर पर जिंक की भी हीलिंग में बड़ी भूमिका होती है।
आपका घाव ठीक होने में क्यों लंबा वक्त ले रहा है? ये डायबिटीज की वजह से है या जिंक की कमी से, इसकी कैसे पहचान की जाए?