फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Alert: क्या आपके पैर भी अक्सर रहते हैं ठंडे? कहीं आपको कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Fri, 26 Dec 2025 08:09 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • पैरों में दर्द, सूजन या बार-बार ठंडा महसूस होना सिर्फ थकान नहीं, बल्कि कई छिपी बीमारियों की चेतावनी हो सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
पैरों में ठंड लगने के कारण - फोटो : Adobe stock
दुनियाभर में जिस तरह से बीमारियों का जोखिम तेजी से बढ़ता जा रहा है, ऐसे में हम सभी को अपनी सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। लाइफस्टाइल अच्छी रहना, खान-पान पौष्टिक होना और समय-समय पर सेहत की जांच, ये कुछ जरूरी बातें हैं जो शरीर को बीमारियों से बचाए रखने में मददगार हो सकती हैं।

वैसे तो हमारा शरीर स्वयं ही संकेत देता है कि सेहत ठीक है या नहीं? समस्या यह है कि हम इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं। पैरों में दर्द, सूजन या बार-बार ठंडा महसूस होना सिर्फ थकान नहीं, बल्कि कई छिपी बीमारियों की चेतावनी हो सकता है। 

यदि आपके पैर भी अक्सर ठंडे रहते हैं तो इसे अनदेखा न करें, कहीं ये किसी गंभीर बीमारी की तरफ संकेत तो नहीं है?
विज्ञापन

2 of 5
पैर ठंडे रहने का कारण - फोटो : Freepik.com
पैरों का अक्सर ठंडे रहने का कारण

सर्दी के दिनों में पैरों का ठंडा रहना सामान्य है। हालांकि अगर हर मौसम में पैर ठंडे रहते हैं, तो यह खराब ब्लड सर्कुलेशन का संकेत हो सकता है। अध्ययनों के मुताबिक, थायरॉयड की समस्या या फिर पेरिफेरल आर्टरी डिजीज जैसी स्थिति में पैरों तक पर्याप्त मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता, जिससे ठंडापन महसूस होता है।

इतना ही नहीं इस समस्या के कारण आपके पैरों में अक्सर झुनझुनी, अकड़न या सुन्न होने की समस्या भी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
पैरों की समस्या - फोटो : Freepik.com
रक्त संचार की समस्या

आपके पैरों और पंजों में खराब ब्लड फ्लो के कारण पैर अक्सर ठंडे हो जाते हैं। खराब ब्लड फ्लो का मतलब है कि खून को आपके पैरों तक पहुंचने में ज्यादा समय लगता है या नसों में किसी समस्या के कारण खून का संचार बाधित हो गया है।

आपका खून आपके ब्लड वेसल्स से होकर गुजरता है। ये रास्ते कुछ कारणों से बंद, सख्त और संकरे हो सकते हैं, जिससे खून का लगातार बहना मुश्किल हो जाता है। अगर नसें ब्लॉक या संकरी हो गईं हैं, तो आपके खून की गति धीमी हो जाती है। इस देरी के कारण पैरों में ठंडक महसूस होती है। रक्त संचार में दिक्कत के कारण गंभीर समस्याओं का जोखिम हो सकता है।

4 of 5
पैरों की समस्या के कारण - फोटो : Freepik
कहीं कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या तो नहीं?

पैर ठंडे महसूस होते रहना किसी अंदरूनी बीमारी का भी संकेत हो सकता हैं। जिन लोगों के पैर अक्सर ठंडे रहते हैं उनमें इन बीमारियों का खतरा हो सकता है।
  • एनीमिया या खून की कमी।
  • हृदय रोगों की समस्या
  • हार्मोनल बदलाव या हाइपोथायरायडिज्म की समस्या।
  • धमनियों में रुकावटे या रक्त वाहिकाओं में सिकुड़न।
  • तंत्रिका संबंधी समस्याएं जैसे फाइब्रोमायल्जिया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैर में दर्द के कारण - फोटो : Adobe Stock
पैरों में लगातार दर्द या सूजन

अगर बिना ज्यादा चलने या काम के भी पैरों में दर्द बना रहता है, तो यह नसों की कमजोरी, विटामिन बी12 की कमी या डायबिटिक न्यूरोपैथी का संकेत हो सकता है। इसी तरह पैरों या टखनों में सूजन कई कारणों से हो सकती है। यह दिल, किडनी या लिवर से जुड़ी समस्या का संकेत भी हो सकता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि हार्ट फेलियर की स्थिति में शरीर में फ्लूइड जमा होने लगता है, जिससे कारण भी पैरों में सूजन हो सकती है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें