धड़कन बढ़ने की समस्या
- फोटो : Freepik.com
अगर दिल आराम की स्थिति में बार-बार तेज धड़कता है, तो कुछ मामलों में इसकी वजह एरिदमिया यानी दिल की धड़कन की लय में गड़बड़ी हो सकती है।
- तेज धड़कन के साथ चक्कर आना, कमजोरी, सांस फूलना या सीने में दर्द हो रहा है तो ये संकेत हैं कि आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। कारणों को जानने के लिए डॉक्टर ईसीजी टेस्ट कराने की सलाह देते हैं।
कब इसे गंभीर मानें और तुरंत मदद लें?
अगर आराम करते समय हार्टबीट बार-बार 100 से ऊपर रहती है तो डॉक्टर से मिलकर इसकी जांच करानी चाहिए। वहीं यदि तेज धड़कन के साथ सीने में दर्द या दबाव, सांस लेने में परेशानी, चक्कर-बेहोशी जैसा महसूस हो हो तो तुरंत डॉक्टरी मदद लेनी चाहिए।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।