ब्रोकली जिसे अक्सर हरी गोभी के नाम से भी जाना जाता है, ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद सब्जी है। ये विटामिन, खनिज, फाइबर, और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। फिटनेस फ्रीक लोगों की पसंद ब्रोकली के सेवन से शरीर को आवश्यक कई प्रकार के पोषक तत्व आसानी से प्राप्त हो सकते हैं।
आहार विशेषज्ञों का कहना है कि अगर रोजाना इसका सेवन किया जाए तो यह हड्डियों से लेकर हार्ट और आंखों से लेकर मस्तिष्क तक के लिए कई प्रकार से फायदेमंद हो सकती है।
ब्रोकली में सल्फोराफेन नामक एक यौगिक पाया जाता है, जो शरीर में कैंसर से लड़ने वाले एंजाइम्स को सक्रिय करता है। सल्फोराफेन स्तन, प्रोस्टेट, कोलन और फेफड़ों के कैंसर से लड़ने में प्रभावी हो सकता है। इसी तरह इसमें इसमें इंडोल-3-कारबिनोल भी होता है, जो हार्मोन-संबंधित कैंसर जैसे ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में मदद कर सकता है।
आइए जानते हैं कि ब्रोकली को आहार का हिस्सा बनाना हमारे शरीर के लिए किस प्रकार से लाभकारी हो सकता है?