फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: सिर्फ 20 सेकंड की आदत बचा सकती है कई बीमारियों से, फ्लू हो या कोरोना सब भागेंगे दूर

Fri, 07 Aug 2026 09:09 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फ्लू, कोविड-19, नोरोवायरस, सामान्य सर्दी-जुकाम और कई अन्य संक्रामक बीमारियां अक्सर संक्रमित सतहों या संक्रमित व्यक्ति के संपर्क के बाद हाथों के जरिए शरीर में प्रवेश करती हैं। ऐसे में हैंड हाइजीन यानी हाथों की सही तरीके से सफाई संक्रमण की कड़ी तोड़ने का सबसे आसान, सस्ता और प्रभावी तरीका माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 4
संक्रामक रोगों से कैसे बचें? - फोटो : Freepik.com
पिछले एक दशक की सबसे खतरनाक बीमारियों की बात करें तो सबसे पहले ख्याल आता है कोरोना संक्रमण का। इसमें करोड़ों लोग संक्रमण का शिकार हुए और बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। हालांकि कोविड-19 महामारी ने पूरी दुनिया को एक ऐसी सीख दी, जिसे शायद कभी नहीं भुलाया जा सकता वह है बीमारियों से लड़ने के लिए इम्युनिटी मजबूत करना और हाथों की स्वच्छता पर निरंतर ध्यान देते रहना।

भले ही हाल के महीनों में कोविड की एक छोटी सी लहर जरूर आई लेकिन महामारी का खतरा अब पहले जितना नहीं रहा। हालांकि  फ्लू, सामान्य सर्दी-जुकाम, नोरोवायरस, पेट के संक्रमण और कई अन्य संक्रामक बीमारियां आज भी हर साल लाखों लोगों को प्रभावित करती हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए लोग दवाओं, सप्लीमेंट्स और इम्यनिटी बढ़ाने वाले उपायों पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन हैंड हाइजीन जैसे सबसे आसान और असरदार हथियार अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं।

दिनभर में हम मोबाइल, दरवाजों के हैंडल, लिफ्ट के बटन, नोट और न जाने कितनी सतहों को छूते हैं। इन सतहों पर मौजूद वायरस और बैक्टीरिया आसानी से हाथों पर आ सकते हैं। जब यही हाथ बिना धोए आंख, नाक या मुंह को छूते हैं, तो संक्रमण शरीर में प्रवेश कर सकता है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ हाथों की नियमित सफाई को कई संक्रामक बीमारियों के खिलाफ सबसे असरदार तरीका मानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
हाथों की साफ सफाई जरूरी - फोटो : Amarujala.com/AI
हाथ धोने की बनाएं आदत

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का भी मानना है कि नियमित रूप से और सही तरीके से हाथ धोने की आदत संक्रमण फैलने को रोक सकती है। सिर्फ 20 सेकंड तक साबुन और पानी से हाथ धोना आपके कई संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने में मददगार हो सकता है।
 
  • कोविड-19 महामारी के दौरान भी सभी लोगों को बार-बार हाथों की स्वच्छता पर ध्यान देते रहने की सलाह दी जाती रही थी।
  • साबुन से हाथ धोने या फिर हैंड सेनेटाइजर का उपयोग करने से बैक्टीरिया और वायरस के कारण होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बचाव हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
संक्रामक बीमारियों से बचाव - फोटो : Freepik.com
बैक्टीरिया और वायरस से मिलती है सुरक्षा

हमारा हाथ हर दिन कई सतहों को छूता है, जिससे हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस हमारे शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। साबुन और पानी से हाथ धोने से इनकी संख्या 90-99% तक कम हो जाती है।
 
  • नियमित रूप से हाथ धोने से फ्लू, सर्दी-जुकाम, हेपेटाइटिस ए और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल संक्रमण जैसी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।
  • यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार, डायरिया के कारण हर साल लाखों बच्चे अपनी जान गंवाते हैं। साबुन से हाथ धोने से इस खतरे को 40% तक कम किया जा सकता है।
  • नाक और मुंह को बार-बार छूने से सांस संबंधी बीमारियां, जैसे निमोनिया और ब्रोंकाइटिस, फैल सकती हैं। हाथ धोने से इनका प्रसार रोका जा सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
इम्युनिटी कैसे मजबूत करें? - फोटो : Adobe stock photos
इम्यून सिस्टम होता है मजबूत

अच्छी स्वच्छता बनाए रखने से शरीर पर बैक्टीरिया और वायरस का कम प्रभाव पड़ता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। शोध के अनुसार, अस्पतालों में संक्रमण के प्रमुख कारणों में गंदे हाथ भी शामिल होते हैं। हाथ धोने से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को इनसे बचाया जा सकता है।



---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें