Why Sleepy After Meals: अक्सर हममें से कई लोगों को दोपहर या रात का खाना खाने के बाद तेजी से नींद आने लगती है। अक्सर लोग इसे सामान्य थकान या पेट भर जाने का नतीजा समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का शुरुआती संकेत मानते हैं, और वो है डायबिटीज। दरअसल, जब हम भोजन करते हैं, तो हमारे शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ता है। इंसुलिन हार्मोन इस ग्लूकोज को कोशिकाओं तक पहुंचाकर ऊर्जा में बदलता है।
जब हमारा शरीर सही मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता या कोशिकाएं उस पर ठीक से प्रतिक्रिया नहीं करतीं, तो रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाता है। इसके कारण शरीर में शुगर का असंतुलन होता है और व्यक्ति को खाने के तुरंत बाद सुस्ती या जबरदस्त नींद आने लगती है। यह अक्सर डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों में से एक होता है, जिसे समय पर पहचानकर इस बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।