फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: जानिए क्या होता है इलेक्ट्रोलाइट, शरीर के लिए क्यों होती है इसकी जरूरत और इसे कैसे प्राप्त करें?

Sun, 21 May 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहना बहुत आवश्यक - फोटो : istock
अक्सर आपने भी सुना होगा कि शरीर में  इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहना बहुत आवश्यक होता है। पर इलेक्ट्रोलाइट्स होते क्या हैं और शरीर में इनका क्या कार्य है? कभी इस बारे में सोचा? इलेक्ट्रोलाइट वह पदार्थ होते है जो पानी में घुलने के बाद शरीर में इलेक्ट्रिसिटी का संचालन करते हैं। इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे सोडियम और पोटेशियम शरीर को बेहतर तरीक से कार्य करते रहने के लिए आवश्यक हैं, ये इन्हीं इलेक्ट्रोलाइट्स का एक हिस्सा होते हैं। 

आसान भाषा में समझें तो  मानव शरीर के स्वस्थ कामकाज के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स महत्वपूर्ण हैं। इलेक्ट्रोलाइट्स, ऊतकों, नसों और मांसपेशियों में कोशिकाओं के इंटरैक्शन में मदद करते हैं। शरीर के कार्य करने के लिए विभिन्न इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन महत्वपूर्ण है। इसमें होने वाले असंतुलन की स्थिति में कमजोरी, दौरे पड़ना और हृदय गति में असमानता की समस्या हो सकती है।

फल और सब्जियां इलेक्ट्रोलाइट्स के अच्छे स्रोत हैं। यानी आहार को ठीक रखकर हम शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को भी ठीक रख सकते हैं। आइए इसमें होने वाली कमी और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति कैसे करें, इस बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
 इलेक्ट्रोलाइट्स असंतुलन के कारण होने वाली दिक्कत - फोटो : istock
इलेक्ट्रोलाइट्स में असंतुलन और इसके लक्षण

इलेक्ट्रोलाइट्स, तंत्रिका और मांसपेशियों के कार्य को नियंत्रित करने, शरीर को हाइड्रेट रखने, रक्त-अम्लता और दबाव को संतुलित करने के साथ क्षतिग्रस्त ऊतकों के पुनर्निर्माण में मदद करते हैं, ऐसे में इनमें होने वाला असंतुलन कई प्रकार की समस्याओं का कारण बन सकता है। अब सवाल है कि ये असंतुलन होता क्यों है?

रक्त में इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर बहुत अधिक या बहुत कम हो सकता है, जिसे असंतुलन कहा जाता है। दस्त, शरीर में पानी की कमी, आहार में पोषक तत्वों कमी या फिर हृदय रोग या उच्च रक्तचाप के कारण यह दिक्कत हो सकती है।

आइए जानते हैं कि इसकी पूर्ति कैसे की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
पानी पीते रहना क्यों आवश्यक है - फोटो : istock
पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना सबसे आवश्यक

हाइड्रेटेड रहना इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखने का सबसे बेहतर तरीका है। पानी, हाइड्रेशन के लिए सबसे प्राकृतिक विकल्प है। इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई के लिए नारियल पानी का सेवन भी अच्छा विकल्प है। जिन लोगों को दस्त हो जाते हैं उनमें इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बनाए रखने के लिए ओआरएस का घोल या फिर नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

4 of 4
इलेक्ट्रोलाइट्स के लिए पिएं नारियल पानी - फोटो : Pixabay
इन बातों का भी रखें ध्यान

शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स के संतुलन को बेहतर बनाए रखने में मदद के लिए इन बातों का भी ध्यान रखना बहुत आवश्यक है।
  • संतुलित-स्वस्थ आहार खाएं जिसमें इलेक्ट्रोलाइट्स वाले खाद्य पदार्थ शामिल हों।
  • खूब पानी पिएं, अधिक तरल पदार्थ लेने से इलेक्ट्रोलाइट्स आपके सिस्टम से बाहर नहीं निकलने पाते हैं।
  • ओवर-द-काउंटर मूत्रवर्धक दवाओं का अधिक उपयोग न करें या चिकित्सक की स्वीकृति के आधार पर ही इनका प्रयोग करें।
  • नमक का अधिक सेवन न करें। भले ही सोडियम एक इलेक्ट्रोलाइट है, पर इसके बहुत अधिक सेवन से आपका सिस्टम असंतुलित हो सकता है।
  • दिन के सबसे गर्म समय के दौरान तीव्र स्तर के व्यायाम से बचने की कोशिश करें।
  • घर के अंदर व्यायाम न करें, खासकर अगर आपको बहुत अधिक पसीना आने लगे।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें