पौष्टिक चीजों का करिए सेवन
- फोटो : Freepik.com
फिर विटामिन-के के लिए किन चीजों का सेवन करें?
मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के पुरुषों के लिए 120 माइक्रोग्राम और महिलाओं के लिए 90 माइक्रोग्राम प्रतिदिन विटामिन-के जरूरी है। रोजमर्रा की डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके आप शरीर के लिए जरूरी विटामिन-के की आसानी से पूर्ति कर सकते हैं।
विटामिन-के की पूर्ति के लिए खुद से कोई सप्लीमेंट नहीं लेना चाहिए। खून पतला करने वाली दवाओं के साथ सप्लीमेंट्स लेने से गंभीर दिक्कतें हो सकती हैं।
- हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी विटामिन के के अच्छे स्रोत हैं।
- ब्रोकली, पत्तागोभी और कुछ अन्य हरी सब्जियों से भी यह मिलता है।
- वनस्पति तेलों में भी विटामिन के पाया जाता है।
- सोयाबीन, अंडे, चीज और कुछ फल भी इसकी मात्रा होती है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।