फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: चाय छोड़ते ही सिर में दर्द क्यों होने लगता है? क्या आप भी रहते हैं इससे परेशान

Fri, 25 Sep 2026 10:14 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रोजाना चाय पीने वाले व्यक्ति को अचानक चाय बंद करने पर सिरदर्द हो सकता है। इसकी प्रमुख वजह कैफीन विथड्रॉल है। क्या आप भी इस समस्या का शिकार रहते हैं?
विज्ञापन
1 of 4
सिरदर्द की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI
क्या आपको भी चाय की लत है? एक दिन भी समय पर चाय न मिले तो सिर भारी होने लगता है, दर्द शुरू हो जाता है?

अगर आप इस समस्या का शिकार हैं तो यकीन मानिए आप ऐसा महसूस करने वाले अकेले नहीं है। चाय न मिलने पर होने वाली ये दिक्कत ज्यादातर लोगों में देखी जाती है। कई लोगों को इससे सिरदर्द के अलावा चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकाता है।

अक्सर लोगों को लगता है चाय न मिलने पर होने वाली दिक्कतें आदत की वजह से हैं। पर असलियत ये है कि सारा खेल चाय में मौजूद कैफीन का होता है। रोजाना कैफीन लेने पर शरीर उसका आदी होने लगता है। ऐसे में अचानक चाय बंद करने या समय पर चाय न मिलने से शरीर को बदलाव महसूस होता है जिससे सिरदर्द की दिक्कत हो सकती है। 
विज्ञापन

2 of 4
सिरदर्द की समस्या - फोटो : Freepik.com
चाय न मिलने पर सिरदर्द क्यों शुरू हो जाता है?

चाय में मौजूद कैफीन सेंट्रल नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करता है जिससे यही कारण है कि आप चाय पीने के बाद ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं।  
 
  • नियमित रूप से चाय-कॉफी जैसी कैफीन वाली चीजें लेने से शरीर इसक अनुसार खुद को ढाल लेता है। 
  • जब रोज की चाय अचानक बंद कर दी जाती है, तो शरीर को कैफीन नहीं मिलता और विथड्रॉल के लक्षण शुरू हो सकते हैं। 
  • कैफीन मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है, ऐसे में जब आप अचानक चाय-कॉफी बंद कर देते हैं तो रक्त वाहिकाओं में बदलाव के कारण सिरदर्द बढ़ जाता है। 
विज्ञापन

3 of 4
स्ट्रेस-ध्यान न लगने की समस्या - फोटो : Adobe stock photos
सिरदर्द के अलावा भी हो सकती हैं कई दिक्कतें

चाय अचानक छोड़ने पर परेशानी सिर्फ सिरदर्द तक सीमित नहीं रहती। कुछ लोगों को इसके कारण थकान-सुस्ती, चिड़चिड़ापन, ध्यान कंद्रित करने में परेशानी या नींद से जुड़ी दिक्कत भी हो सकती है। ये लक्षण इसलिए होते हैं क्योंकि शरीर नियमित कैफीन सेवन से अचानक दूर हो रहा होता है। आमतौर पर ये समस्याएं अस्थायी होती हैं और समय के साथ कम होती जाती है। 
विज्ञापन

4 of 4
चाय पीने की आदत - फोटो : Freepik.com
तो क्या चाय कभी नहीं छोड़ सकते?
 
अगर रोजाना चाय पीने की आदत है और इसे कम करना चाहते हैं, तो अचानक पूरी तरह बंद करने के बजाय धीरे-धीरे मात्रा घटाना चाहिए। इससे सिरदर्द और दूसरे विथड्रॉल लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। रोज अगर आप दो-तीन कप चाय पीते थे तो धीरे-धीरे इसे 1-2 कप पर लाएं और फिर और कम करते जाएं।

अगर सिरदर्द लगातार बना रहता है या सामान्य से अलग महसूस होता है तो इसकी दूसरी वजहों की जांच भी जरूरी है।
 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें