नींद न पूरी होने की दिक्कत
- फोटो : Freepik.com
नींद पूरी न होने पर भी होता है दर्द
रात में बार-बार नींद टूटना, अनिद्रा या नींद ठीक से न आना सिरदर्द की समस्या को बढ़ा सकता है। नींद की समस्या और सिरदर्द एक-दूसरे को प्रभावित करते हैं।
- अगर सुबह सिरदर्द के साथ दिनभर थकान, नींद आने और काम में मन न लगने की दिक्कत रहती है तो ये नींद की समस्या का संकेत हो सकता है।
- रोज लगभग एक ही समय पर सोने और उठने की आदत बनाने और पर्याप्त नींद लेने से कई बार सिर के दर्द को कम किया जा सकता है।
स्लीप एपनिया वालों में दिक्कत
अगर आप रात में तेज खर्राटे लेते हैं, सोते समय सांस रुक जाती है और हांफकर उठते हैं तो ये स्लीप एपनिया का संकेत हो सकता है।
इसमें नींद के दौरान सांस बार-बार रुकती या कम होती है, जिससे नींद की गुणवत्ता प्रभावित होती है। स्लीप एपनिया से जुड़े सिरदर्द में अक्सर दोनों तरफ दबाव जैसा दर्द हो सकता है और यह जागने के समय महसूस होता है। समय पर इसकी जांच और इलाज जरूर कराएं। स्लीप एपनिया शरीर में कई और समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है।