आंखों के नीचे काले घेरे
- फोटो : Adobe stock
आंखों के नीचे काले घेरे कैसे कम करें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डार्क सर्कल्स किस कारण से है पहले ये समझना जरूरी है। हालांकि कुछ उपायों से आमतौर पर लोगों को आराम मिल जाता है।
- नियमित रूप से पर्याप्त नींद लें और सोने-जागने का समय तय रखें।
- बाहर निकलते समय SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन लगाएं।
- आंखों को रगड़ने से बचें और एलर्जी होने पर उपचार कराएं।
- संतुलित आहार लें और खूब पानी पिएं।
- सूजन होने पर कपड़े में लपेटकर ठंडी पट्टी कुछ मिनट रख सकते हैं।
अगर एक ही आंख के नीचे कालापन या सूजन बढ़ रही हो, इसके साथ आपको दर्द, त्वचा पर दाने हों या नजर भी प्रभावित हो रही हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें। लगातार बने रहने वाले डार्क सर्कल्स के कारणों को समझना और इसका समय रहते इलाज कराना जरूरी है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।