फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sleep Problems: रात में बार-बार खुल जाती है नींद? इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत

Thu, 30 Jul 2026 04:52 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Why Do I Wake Up At Night: अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिनकी नींद रात में बार-बार खुल जाती है तो ये लेख आपको अवश्य पढ़ना चाहिए। हम आपको बताएंगे कि किन बीमारियों की वजह से हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 7
रात में नींद टूटने के पीछे छिपी हो सकती हैं ये गंभीर वजहें - फोटो : AI
Why Do I Wake Up At Night: अच्छी सेहत के लिए पर्याप्त और गहरी नींद लेना बेहद जरूरी है। नींद के दौरान शरीर खुद को आराम देता है और दिमाग को भी नई ऊर्जा मिलती है। लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जिनकी रात में बार-बार नींद खुल जाती है और दोबारा सोने में परेशानी होती है। 

अगर यह समस्या कभी-कभार हो तो सामान्य हो सकती है, लेकिन अगर रोजाना ऐसा हो रहा है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बार-बार नींद टूटना सिर्फ तनाव या खराब आदतों की वजह से नहीं, बल्कि कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। 

नींद की कमी का असर दिनभर की ऊर्जा, मूड, काम करने की क्षमता और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ सकता है। इसलिए यह समझना जरूरी है कि रात में बार-बार नींद खुलने के पीछे कौन-कौन सी वजहें हो सकती हैं और कब डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

 
विज्ञापन

2 of 7
रात में नींद टूटने के पीछे छिपी हो सकती हैं ये गंभीर वजहें - फोटो : AI
 रात में बार-बार नींद खुलना इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत

 1. स्लीप एपनिया

रात में बार-बार नींद खुलने की एक बड़ी वजह स्लीप एपनिया हो सकती है। इसमें सोते समय सांस लेने में रुकावट आने लगती है, जिससे व्यक्ति अचानक जाग सकता है। इसके साथ तेज खर्राटे, सुबह उठने पर सिरदर्द और दिनभर थकान महसूस होना जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
रात में नींद टूटने के पीछे छिपी हो सकती हैं ये गंभीर वजहें - फोटो : AI
 2. डायबिटीज 

ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने पर बार-बार पेशाब लग सकती है, जिसके कारण रात में नींद टूट सकती है। अगर रात में कई बार बाथरूम जाना पड़ता है, ज्यादा प्यास लगती है या थकान महसूस होती है तो ब्लड शुगर की जांच करवाना फायदेमंद हो सकता है।

 

4 of 7
रात में नींद टूटने के पीछे छिपी हो सकती हैं ये गंभीर वजहें - फोटो : AI
 3. तनाव और एंग्जायटी 

मानसिक तनाव और चिंता का सीधा असर नींद पर पड़ सकता है। तनाव की स्थिति में दिमाग ज्यादा सक्रिय रहता है, जिससे बार-बार नींद खुलना, बेचैनी और दोबारा सोने में परेशानी हो सकती है।

 
विज्ञापन

5 of 7
रात में नींद टूटने के पीछे छिपी हो सकती हैं ये गंभीर वजहें - फोटो : AI
4. थायरॉइड की समस्या 

थायरॉइड हार्मोन में असंतुलन भी नींद को प्रभावित कर सकता है। खासकर हाइपरथायरॉइडिज्म में बेचैनी, दिल की तेज धड़कन, ज्यादा पसीना आना और नींद में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
रात में नींद टूटने के पीछे छिपी हो सकती हैं ये गंभीर वजहें - फोटो : AI
 5. एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्या

रात में गैस, एसिडिटी या पेट से जुड़ी परेशानी होने पर भी नींद बार-बार टूट सकती है। देर रात भारी खाना खाने या गलत खानपान की वजह से यह समस्या बढ़ सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रात में नींद टूटने के पीछे छिपी हो सकती हैं ये गंभीर वजहें - फोटो : AI

 बेहतर नींद के लिए अपनाएं ये उपाय
 
  • रोजाना सोने और जागने का समय तय करें
  •  सोने से पहले मोबाइल और स्क्रीन का इस्तेमाल कम करें
  •  रात में हल्का और जल्दी भोजन करें
  • कैफीन वाले पेय पदार्थों का सेवन देर शाम न करें
  •  कमरे का वातावरण शांत और आरामदायक रखें
  •  नियमित योग और एक्सरसाइज करें

-------------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें