फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ टिप्स: क्या आपकी डाइट से पूरी हो रही है रोजाना फाइबर की जरूरत? जानिए खान-पान में क्या बदलाव करें

Mon, 16 Nov 2026 09:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फाइबर पाचन, कब्ज से बचाव, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करता है। साबुत अनाज, दालें, फल, सब्जियां और सीड्स इसके अच्छे स्रोत हैं। सामान्य वयस्क पुरुषों को करीब 30 ग्राम और महिलाओं को 25 ग्राम फाइबर रोजाना लेना चाहिए। इसके साथ पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 4
फाइबर वाली चीजें - फोटो : Amarujala.com/AI
शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए खानपान का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना ऐसी चीजें खाने की सलाह देते हैं, जिससे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके। अच्छी सेहत के लिए हम सभी प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स पर तो खूब ध्यान देते हैं, लेकिन डाइटरी फाइबर को अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है।

फाइबर पाचन तंत्र को तो स्वस्थ रखने में मदद करता ही है साथ ही ये कब्ज से बचाने और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के साथ हार्ट हेल्थ के लिए भी जरूरी है। अध्ययनों में पाया गया है कि फाइबर वाली डाइट लेना  कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने और आंतों की सेहत सुधारने में मददगार हो सकता है।

क्या आपकी डाइट में पर्याप्त मात्रा में फाइबर वाली चीजें हैं?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारी खानपान में रिफाइंड आटा, जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड्स की बढ़ती मात्रा, फाइबर को कम कर रही है। इसकी वजह से कब्ज, पेट फूलने और पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। अच्छी बात यह है कि फाइबर की जरूरत पूरी करने के लिए महंगे सप्लीमेंट लेने की जरूरत नहीं है। रोजाना खाई जाने वाली कई बहुत आम सी चीजों में भी भर-भर के फाइबर होता है। आइए इस बारे में जान लेते हैं।
 
  • भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय पोषण संस्थान की भारतीय आहार संबंधी सिफारिशों के मुताबिक,  वयस्क पुरुषों को रोजाना लगभग 30 ग्राम और महिलाओं को करीब 25 ग्राम फाइबर जरूर लेनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
खान-पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com
साबुत अनाज है फाइबर का स्रोत
 
  • गेहूं, ओट्स, जौ, बाजरा और रागी फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। मैदे की जगह साबुत अनाज का इस्तेमाल करने से डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। नाश्ते में ओट्स या खाने में बाजरे की रोटी अच्छा विकल्प हो सकती है। ये फाइबर के साथ कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं जिनसे सेहत को कई सारे लाभ हो सकते हैं। 

दालें और बीन्स खाएं
 
  • मूंग-मसूर, चना और राजमा हमारे आम डाइट का हिस्सा हैं, इनसे अच्छी मात्रा में फाइबर मिल जाता है। इन्हें रोजाना डाइट में शामिल करने से पाचन बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। दालों में प्रोटीन भी होता है, इसलिए ये पोषण के लिहाज से भी फायदेमंद हैं।
विज्ञापन

4 of 4
डाइट में शामिल करें फाइबर वाली चीजें - फोटो : Adobe Stock
फाइबर से भरपूर फल खाएं

अमरूद, सेब, नाशपाती और संतरा फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। आहार विशेषज्ञों का कहना है कि जूस की जगह साबुत खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा सेब और नाशपाती जैसे फलों को छिलके समेत खाने से अधिकतम मात्रा में फाइबर प्राप्त हो सकता है।

फाइबर शरीर के लिए क्यों जरूरी है?

फाइबर मल को नरम रखकर कब्ज से बचाने में मदद करता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है। अध्ययनों में पाया गया है कि फाइबर ब्लड शुगर के तेजी से बढ़ने से रोकने और बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
 
  • डाइट में फाइबर कम होने से कब्ज, मल त्याग में परेशानी, पेट फूलने और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक डाइट में फाइबर वाली चीजें कम होने से आंतों की सेहत प्रभावित हो सकती है।



--------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें