डाइट में शामिल करें फाइबर वाली चीजें
- फोटो : Adobe Stock
फाइबर से भरपूर फल खाएं
अमरूद, सेब, नाशपाती और संतरा फाइबर के अच्छे स्रोत हैं। आहार विशेषज्ञों का कहना है कि जूस की जगह साबुत खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा सेब और नाशपाती जैसे फलों को छिलके समेत खाने से अधिकतम मात्रा में फाइबर प्राप्त हो सकता है।
फाइबर शरीर के लिए क्यों जरूरी है?
फाइबर मल को नरम रखकर कब्ज से बचाने में मदद करता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है। अध्ययनों में पाया गया है कि फाइबर ब्लड शुगर के तेजी से बढ़ने से रोकने और बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
- डाइट में फाइबर कम होने से कब्ज, मल त्याग में परेशानी, पेट फूलने और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक डाइट में फाइबर वाली चीजें कम होने से आंतों की सेहत प्रभावित हो सकती है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।