डार्क सर्कल की समस्या के बारे में जानिए
- फोटो : Adobe stock
डार्क सर्कल की समस्या
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि आयरन, विटामिन बी12 या फोलेट की कमी, थायरॉयड रोग और कुछ दुर्लभ स्थितियों में क्रॉनिक बीमारियां भी डार्क सर्कल को बढ़ा सकती हैं।
- आंखों के नीचे की त्वचा शरीर की सबसे पतली त्वचा में से एक होती है। जब इस हिस्से में रक्त वाहिकाएं ज्यादा स्पष्ट दिखने लगती हैं या त्वचा में पिगमेंटेशन बढ़ जाता है, तो आंखों के नीचे काले घेरे दिखाई देने लगते हैं। इसलिए हर डार्क सर्कल का कारण एक जैसा नहीं होता और हर व्यक्ति में इलाज भी अलग हो सकता है।
अगर डार्क सर्कल के साथ लगातार थकान-चक्कर, बाल झड़ने, सांस फूलने की दिक्कत, आंखों में खुजली या अन्य असामान्य लक्षण भी मौजूद हों, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी हो जाता है।