फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ टिप्स: अच्छी सेहत वाली डाइट का ये सीक्रेट जानते हैं आप? समझिए हेल्थ का आसान मंत्र

Sat, 03 Oct 2026 09:39 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रंगीन थाली का मतलब सिर्फ सुंदर दिखने वाला खाना नहीं, बल्कि डाइट में विविधता लाना है। अलग-अलग फल, सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और अन्य पौष्टिक खाद्य शरीर को अलग-अलग पोषक तत्व देते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
डाइट पर रखें ध्यान - फोटो : Amarujala.com/AI
खान-पान को ठीक रखना अच्छी सेहत के लिए कितना जरूरी है, ये हम सभी अच्छे से समझ चुके हैं। पर क्या वास्तव में हमारा खान-पान ठीक है?

स्वस्थ खाने का मतलब सिर्फ कम खाना या पेट भरना नहीं है। शरीर को नियमित रूप से अलग-अलग पोषक तत्वों की जरूरत होती है। रोज एक ही तरह के भोजन से ये जरूरत पूरी करना मुश्किल हो सकता है। यही वजह है कि दुनियाभर के आहार विशेषज्ञ आहार में विविधता पर जोर दे रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डाइट को स्वस्थ और पौष्टिक रखने के लिए अपने थाली को रंगीन रखने पर ध्यान दें।

रंगीन थाली का मतलब है कि भोजन में अलग-अलग तरह की सब्जियां, फल, दालें, साबुत अनाज, मेवे और दूसरे पौष्टिक चीजें शामिल हों। अलग-अलग रंग वाले फल और सब्जियों में अलग तरह के यौगिक, विटामिन और खनिज पाए जाते हैं। क्या आपकी थाली रंगीन फलों-सब्जियों से भरपूर है?
विज्ञापन

2 of 4
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com
हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वस्थ आहार चार चीजों से तय होता है- पर्याप्तता, संतुलन, संयम और विविधता। यानी अच्छी डाइट सिर्फ किसी एक सुपरफूड या एक खास सब्जी पर निर्भर नहीं होती, बल्कि पूरी थाली के संतुलन पर निर्भर करती है।

रंगीन थाली से मिलता है बेहतर पोषण

हरी पत्तेदार सब्जियों से लेकर लाल-पीली, नारंगी और बैंगनी रंग की सब्जियों और फलों तक, अलग-अलग पौधों में अलग प्राकृतिक यौगिक पाए जाते हैं। इसलिए रोज एक ही सब्जी खाने के बजाय अलग-अलग सब्जियां खाएं है। खाने में विविधता बढ़ाने से शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
डाइट में करें सुधार - फोटो : Freepik.com
हर रंग के अलग फायदे

थाली में अलग-अलग रंग वाली चीजें बढ़ाने से ज्यादा से ज्यादा पोषक तत्वों की प्राप्ति हो सकती है। जैसे हरी सब्जियां कई जरूरी विटामिन और खनिज देती हैं, जबकि लाल, पीले, नारंगी और बैंगनी रंग के पौधों में अलग-अलग एंटीऑक्सीडेंट यौगिक पाए जाते हैं।
 
  • कोशिश करें कि हर दिन एक ही तरह की सब्जी या फल खाने के बजाय मौसम के हिसाब से अलग-अलग विकल्प बदलते रहें। इससे डाइट में विविधता बढ़ती है और शरीर को अलग-अलग पोषक तत्व मिलते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com
सिर्फ फल-सब्जियां ही काफी नहीं

स्वस्थ आहार में फल और सब्जियों के साथ साबुत अनाज, दालें और अन्य प्रोटीन वाले स्रोत भी जरूरी हैं। डाइट में पर्याप्त फाइबर के लिए साबुत अनाज, दालें और सब्जियों को शामिल करें। डब्ल्यूएचओ 10 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए रोज कम से कम 400 ग्राम फल और सब्जियां लेने की सलाह देता है।
 
  • फाइबर वाली चीजें खाने से पाचन ठीक रहता है और ये ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने के साथ वजन को कंट्रोल रखने में भी मददगार है।

डब्ल्यूएचओ भी स्वस्थ आहार में संयम और संतुलन को जरूरी मानता है। अच्छी सेहत के लिए अलग-अलग पौष्टिक तत्वों पर ध्यान देना जरूरी है। स्वस्थ भोजन के लिए संतुलन, पर्याप्तता, संयम और विविधता चारों जरूरी हैं। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें