फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Alert: शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए रोज पीते हैं कोल्ड ड्रिंक्स? डायबिटीज आपसे ज्यादा दूर नहीं

Mon, 20 Apr 2026 07:56 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोल्ड ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है, खासकर इसलिए क्योंकि इनमें शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। नियमित रूप से हाई शुगर वाली ड्रिंक्स पीने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। कहीं आप भी तो अक्सर कोल्ड ड्रिंक्स नहीं पीते रहते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
कोल्ड ड्रिंक पीते हैं तो सावधान - फोटो : Amarujala.com/AI
राजधानी दिल्ली-एनसीआर सहित देश के उत्तरी हिस्सों में गर्मी तेजी से बढ़ती जा रही है। पारा अभी से 40 डिग्री तक पहुंचने लगा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को गर्मी से बचे रहने की सलाह देते हैं। इन दिनों जरा सी भी लापरवाही आपको हीटस्ट्रोक का शिकार बना सकती है, जिसके कारण हर साल बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो जाती है।

डॉक्टर कहते हैं पहले से ही डायबिटीज-हाई ब्लड प्रेशर के शिकार मरीजों के लिए ये गर्मी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण तक बन सकती है। इसके अलावा इन दिनों में अपने खान-पान को लेकर भी विशेष सावधानी बरतते रहने की जरूरत है।

गर्मी बढ़ते ही सबसे पहले जिस चीज की याद आती है, वो है कोल्ड ड्रिंक। प्यास बुझाने और शरीर को तुरंत ठंडक देने के लिए लोग गर्मियों में खूब कोल्ड ड्रिंक्स पीते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि ये आदत आपको डायबिटीज का शिकार बना सकती है?
विज्ञापन

2 of 5
कोल्ड ड्रिंक्स के कारण होने वाली समस्याएं - फोटो : amarujala.com
ज्यादा कोल्ड ड्रिंक्स पीने के नुकसान

गर्मियों में एक घूंट कोल्ड ड्रिंक पीते ही गले में ठंडक का एहसास होता है और आपको कुछ पल के लिए राहत भी मिल जाती है। पर ये सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकती है। 

कोल्ड ड्रिंक्स में मौजूद हाई शुगर, कैफीन और आर्टिफिशियल केमिकल्स होते हैं, जो सेहत को बहुत नुकसान पहुंचा वाले हो सकते हैं। 
 
  • इन ड्रिंक्स का ज्यादा सेवन ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा देता है, जिससे डायबिटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। 
  • इसके अलावा कोल्ड ड्रिंक्स से वजन बढ़ाने, दांतों को नुकसान पहुंचने और हार्ट हेल्थ पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
डायबिटीज का खतरा - फोटो : Adobe Stock
कोल्ड ड्रिंक्स से डायबिटीज का खतरा

एक केन (350-400 मिली) कोल्ड ड्रिंक में 35-45 ग्राम तक चीनी हो सकती है। रोज-रोज कोल्ड ड्रिंक पीन से शुगर लेवल बढ़ने का खतरा हो सकता है।
 
  • एक बोतल में 3-4 चम्मच के बराबर चीनी होती है, जो सीधे खून में जाकर ग्लूकोज को तेजी से बढ़ा देती है। 
  • बार-बार कोल्ड ड्रिंक पीनेस से शरीर का इंसुलिन सिस्टम प्रभावित होने लगता है। इससे इंसुलिन रेसिस्टेंस का खतरा भी हो सकता है। 
  • अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग अक्सर इस तरह की शुगर वाली ड्रिंक्स का सेवन करते हैं, उनमें डायबिटीज का खतरा अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा होता है।

4 of 5
वजन बढ़ने की समस्या - फोटो : Freepik.com
वजन बढ़ने और मोटापे का खतरा

कोल्ड ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा अधिक होती है इसलिए ये कैलोरी भी बढ़ा देती है। अगर आप अक्सर इसका सेवन करते हैं, तो शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा होती जाती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ने लगता है।
 
  • मोटापा खुद एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है और कोल्ड ड्रिंक्स इसे बढ़ावा दे सकती है।
  • मोटापा के शिकार लोगों में डायबिटीज और हृदय रोग होने का खतरा भी अधिक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीना हो सकता है खतरनाक - फोटो : Freepik.com
ज्यादा कोल्ड ड्रिक्स पीने के इन खतरे को भी जानिए

अगर आप ज्यादा कोल्ड ड्रिंक पीते हैं तो डायबिटीज और मोटापा के साथ कई अन्य दिक्कतें भी हो सकती हैं।
 
  • कोल्ड ड्रिंक्स में मौजूद शुगर और एसिड दांतों के लिए बेहद हानिकारक होते हैं। 
  • इसके अलावा इन ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड भी होता है, जो शरीर में कैल्शियम के संतुलन को प्रभावित कर सकता है।
  • कोल्ड ड्रिंक्स में मौजूद हाई शुगर और प्रोसेस्ड तत्व शरीर में फैट जमा करने लगते हैं जिससे बेली फैट का खतरा हो सकता है।
  • लंबे समय तक कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करने से हृदय रोगों का खतरा भी अधिक हो जाता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस, न्यूज एजेंसी पीटीआई इनपुट के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें