सर्दियों में अस्थमा की समस्या
- फोटो : Pixabay
ठंड के मौसम में अस्थमा की दिक्कत
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अस्थमा के शिकार लोगों के लिए ये जानना जरूरी है कि किन चीजों से आपकी समस्या ट्रिगर हो सकती है। पर्यावरणीय एलर्जी, बीमारी या तापमान में परिवर्तन इनमें से प्रमुख है। कई लोग बताते हैं कि सर्दियों के महीनों के दौरान उनके लक्षण बढ़ जाते हैं।
मौसम में बदलाव, हवा में शुष्की के कारण आपके वायुमार्ग में जलन हो सकती है, जिसमें वायुमार्ग की परत में सूजन बढ़ने लगती है। यह जलन-सूजन अस्थमा के लक्षणों को बदतर बना देती है। रोगी को सीने में जकड़न, खांसी, सांस लेने में तकलीफ और घरघराहट जैसी दिक्कतें होने लगती हैं।