कम उम्र में क्यों बढ़ रहा है घुटनों का दर्द?
- फोटो : Adobe Stock
कम उम्र में क्यों बढ़ रहा है घुटनों का दर्द?
घुटनों का दर्द अब उम्र की सीमा में बंधा नहीं है। इसे मुख्य रूप से दो आयु वर्गों में समझा जा सकता है:
20 से 25 वर्ष: इस उम्र में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी, लंबे समय तक बैठना, शारीरिक गतिविधियों की कमी और अचानक अधिक एक्सरसाइज करना घुटनों में दर्द की वजह बन सकता है।
30 से 40 वर्ष: इस उम्र में बढ़ता वजन, मेटाबॉलिक समस्याएं, डायबिटीज, गाउट, थायरॉइड और पोषण संबंधी कमियां घुटनों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं।
युवाओं में घुटनों की समस्या के प्रमुख कारण
- लंबे समय तक लैपटॉप, मोबाइल और टीवी के सामने बैठे रहना।
- घुटनों को सहारा देने वाली मांसपेशियों का कमजोर होना।
- बिना तैयारी के दौड़ना या जरूरत से ज्यादा जिम करना।
- रनर्स नी और कोंड्रोमलेशिया पटेला जैसी समस्याएं।
- खेल के दौरान ACL, MCL और मेनिस्कस में चोट।
- फ्लैट फुट और पैरों के गलत अलाइनमेंट के कारण घुटनों पर अतिरिक्त दबाव।
60 की उम्र तक घुटनों को मजबूत रखने के 5 उपाय
- वजन नियंत्रित रखें: अतिरिक्त वजन घुटनों पर दबाव बढ़ाता है।
- हड्डियों की जांच कराएं: जरूरत के अनुसार कैल्शियम और विटामिन डी की जांच करवाएं।
- लो-इम्पैक्ट एक्सरसाइज करें: वॉकिंग, साइकलिंग और स्विमिंग जैसी गतिविधियां अपनाएं।
- मांसपेशियां मजबूत बनाएं: चेयर स्क्वाट्स, हैमस्ट्रिंग कर्ल्स और क्वाड्रिसेप्स एक्सरसाइज करें।
- सही फुटवेयर पहनें: आरामदायक और उचित सपोर्ट वाले जूते इस्तेमाल करें।
40 की उम्र के बाद ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा
ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी स्थिति है, जिसमें हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है और उनके टूटने का खतरा बढ़ जाता है। महिलाओं में मेनोपॉज के बाद इसका जोखिम बढ़ सकता है। वहीं, बढ़ती उम्र में महिला और पुरुष दोनों इसकी चपेट में आ सकते हैं।
इसके प्रमुख जोखिम कारक हैं:
- मेनोपॉज और उम्र बढ़ना।
- डायबिटीज और थायरॉइड की समस्या।
- लंबे समय तक शारीरिक गतिविधियों की कमी।
- कुछ दवाइयों का लंबे समय तक इस्तेमाल।
- धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन।
- कैल्शियम और विटामिन डी की कमी।
40 के बाद हड्डियों को स्वस्थ रखने के उपाय
- रोजाना वॉकिंग और नियमित एक्सरसाइज करें।
- संतुलित आहार लें और वजन नियंत्रित रखें।
- डॉक्टर की सलाह पर विटामिन डी और कैल्शियम की जांच करवाएं।
- जरूरत पड़ने पर DEXA बोन डेंसिटोमेट्री टेस्ट करवाएं।
- ऑस्टियोपोरोसिस होने पर डॉक्टर की सलाह से उचित दवाइयां लें।
- धूम्रपान छोड़ें और शराब से परहेज करें।
----------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।