फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्ट हेल्थ: उम्र कम हो या ज्यादा, दिल की सेहत को ठीक रखने के लिए जरूर खाएं ये चीजें

Wed, 25 Nov 2026 09:40 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कम उम्र में भी हार्ट अटैक और हृदय रोगों के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में दिल की सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। अदरक, दालचीनी, लहसुन और हल्दी जैसे मसाले बीपी, कोलेस्ट्रॉल और सूजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
हृदय रोगों से बचाव - फोटो : Freepik.com
दिल की बीमारियां अब सभी उम्र के लोगों के लिए खतरा बन गई हैं। पहले माना जाता था कि सिर्फ उम्र बढ़ने पर ही हार्ट की समस्याएं होती है पर अब कम उम्र के लोगों में भी हार्ट अटैक और हृदय रोगों के मामले सामने आ रहे हैं। 30 साल से कम उम्र के लोगों में अचानक हार्ट अटैक की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं। ऐसे में दिल की सेहत को लेकर लापरवाही करना भारी पड़ सकता है।

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और तनाव से बचाव जरूरी है। इसके अलावा खानपान में कुछ ऐसी चीजें शामिल की जा सकती हैं, जिनमें मौजूद पोषक और औषधीय गुण हृदय रोगों के जोखिम कारकों को नियंत्रित करने में मदद कर सकें।

आयुर्वेद में ऐसे कई मसालों और औषधियों का जिक्र मिलता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अदरक खाने से क्या होता है? - फोटो : Freepik.com
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारी किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं जिनपर किए गए अध्ययनों में इससे दिल की सेहत को कई तरह से लाभ देखा गया है। हम सभी आमतौर पर इनका रोजाना इस्तेमाल भी करते हैं, पर क्या आपको इन औषधियों और इनसे होने वाले फायदों के बारे में जानकारी है?

ब्लड प्रेशर में अदरक के फायदे
 
  • अदरक भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी है। इसमें मौजूद तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर हृदय रोगों का प्रमुख जोखिम कारक है। कुछ अध्ययनों के मुताबिक, रोजाना 2 से 4 ग्राम अदरक का सेवन रक्तचाप और हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। यह मात्रा लगभग आधा से एक चम्मच तक हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
दालचीनी का पानी - फोटो : Adobe Stock
कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार दालचीनी
 
  • दालचीनी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। अध्ययनों के मुताबिक, इसका सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर में कमी ला सकता है। इससे हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

 हल्दी से कम हो सकता है सूजन का खतरा
 
  • हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है। यह अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। करक्यूमिन बैड कोलेस्ट्रॉल और सूजन को कम करने में मददगार है। इसके अलावा यह रक्त के थक्के बनने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। हल्दी का इस्तेमाल दूध या भोजन में सीमित मात्रा में किया जा सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
लहसुन के फायदे - फोटो : Adobe Stock
लहसुन खाने से क्या होता है?
 
  • लहसुन को हृदय स्वास्थ्य के लिए उपयोगी माना जाता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर में सूजन कम करने में मदद करते हैं। साल 2016 में प्रकाशित एक अध्ययन और समीक्षा में भी लहसुन को बीपी को कंट्रोल कम करने में प्रभावी पाया गया था।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इन मसालों को डाइट का हिस्सा बनाना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन ये हृदय रोगों की दवाओं का विकल्प नहीं हैं। दिल को स्वस्थ रखने के लिए नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली भी जरूरी है। अगर आपकी पहले से कोई दवा चल रही है तो कोई भी घरेलू उपाय इस्तेमाल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें