थाइरॉइड की समस्या
- फोटो : Freepik.com
थायराइड के लक्षण
थायराइड विकारों के लक्षण महिलाओं में अलग-अलग हो सकते हैं। हाइपोथायरायडिज्म (कम थायराइड हार्मोन) में थकान, वजन बढ़ना, बाल झड़ना, ठंड लगना और अनियमित मासिक धर्म देखा जाता है। वहीं, हाइपरथायरायडिज्म (अधिक थायराइड हार्मोन) में वजन घटना, घबराहट होना, दिल की धड़कन तेज होना और असहनीय गर्मी होना जैसे लक्षण दिखते हैं। इन लक्षणों को अक्सर सामान्य थकान या तनाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे कई बार समस्या गंभीर हो जाती है।