फलों के जूस को लेकर बरतें सावधानी
- फोटो : Freepik.com
पैक्ड जूस के इन खतरों को भी जानिए
- बाजार में मिलने वाला हर 'फ्रूट जूस' 100 प्रतिशत जूस नहीं होता। इनमें अतिरिक्त चीनी और मिठास के अलावा जूस को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए प्रिजर्वेटिव्स भी मिलाया जाता है। इसलिए बाजार से जूस लेते समय पैकेट पर लिखे पोषण लेबल और सामग्री की सूची जरूरी देखें।
दांतों के लिए भी ज्यादा जूस ठीक नहीं
मीठे पेय या फिर पैक्ड जूस को लंबे समय तक थोड़ा-थोड़ा पीते रहने से दांतों पर शुगर का संपर्क बढ़ता है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के अनुसार जूस को लगातार घूंट-घूंट करके पीना दांतों की सड़न का खतरा बढ़ा सकता है। जूस में मौजूद चीनी की मात्रा लंबे समय में शरीर में कैलोरी को भी बढ़ाने वाली हो सकती है, जिससे मोटापा और डायबिटीज का खतरा भी हो सकता है जिसे लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहना चाहिए।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।