शुगर फ्री चीजों में हो सकता है एस्पार्टेम
- फोटो : istock
घरेलू उत्पाद में होता रहा है इस्तेमाल
डब्ल्यूएचओ ने बताया, एस्पार्टेम कृत्रिम (रासायनिक) स्वीटनर है जिसका उपयोग विभिन्न खाद्य और पेय उत्पादों में किया जाता है, जिसमें डाइट ड्रिंक, च्यूइंग गम, जिलेटिन, आइसक्रीम, डेयरी उत्पाद जैसे दही, टूथपेस्ट और खांसी की दवा और चबाने वाली विटामिन की दवाएं शामिल हैं।
आईएआरसी की मोनोग्राफ प्रोग्राम विशेषज्ञ डॉ मैरी शुबाउर-बेरिगन कहती हैं, मनुष्यों और जानवरों में एस्पार्टेम के कैंसरकारक होने के साक्ष्य सीमित हैं, इसे विस्तृत ढंग से समझने के लिए हमें और अधिक अध्ययन की जरूरत है, पर सीमित साक्ष्य भी विचार करने योग्य हैं।