व्हाइट ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट की होती है अधिकता
- फोटो : Pixabay
मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर
अध्ययनों से पता चलता है कि व्हाइट ब्रेड जैसे रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट का अधिक सेवन करने वालों में अवसाद का जोखिम भी अधिक हो सकता है। यह आपके मूड पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में जून 2015 में प्रकाशित एक शोध में वैज्ञानिकों ने रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और रजोनिवृत्ति के बाद की महिलाओं में अवसाद के जोखिम का लिंक पाया। वैज्ञानिकों ने पाया कि रिफाइंड कार्ब्स वाली चीजों का अधिक सेवन करने वाले लोगों में थकान, चिंता और अवसाद जैसी समस्याएं भी अधिक देखी जाती हैं।
स्वस्थ आहार के रूप में विशेषज्ञ सभी लोगों को व्हाइट ब्रेड की जगह ब्राउन ब्रेड को चुनने की सलाह देते हैं।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।