फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: किस विटामिन की कमी से रात में नहीं आती है नींद? इन फूड्स से करें इसकी कमी दूर

Fri, 06 Jun 2025 11:48 AM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोगों को देर रात तक भी नींद नहीं आने की समस्या होती है। इसके पीछे तनाव और सेडेंटरी लाइफस्टाइल के अलावा शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि शरीर में इसकी कमी दूर करने के लिए डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
नींद नहीं आना - फोटो : Adobe Stock
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, रात के समय नींद न आना (इन्सोम्निया) एक आम समस्या बन गई है, जिससे लाखों लोग जूझ रहे हैं। अक्सर हम इसके पीछे तनाव या गलत आदतों को मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी नींद की कमी का एक बड़ा कारण शरीर में एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व की कमी भी हो सकती है? एक स्टडी के अनुसार, अगर आप भी रात में करवटें बदलते रहते हैं, तो इसके पीछे विटामिन डी की कमी हो सकती है।

विटामिन डी और नींद का संबंध
विटामिन डी को 'सनशाइन विटामिन' भी कहा जाता है, जो न केवल हड्डियों और इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी है, बल्कि यह नींद को नियंत्रित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह सीधे तौर पर नींद लाने वाले हार्मोन, मेलाटोनिन के उत्पादन को प्रभावित करता है। इसकी पर्याप्त मात्रा न होने पर, शरीर की बॉडी क्लॉक बिगड़ सकती है, जिससे मूड स्विंग्स, दिनभर थकान और गंभीर रूप से इन्सोम्निया जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए, अच्छी नींद के लिए विटामिन डी का स्तर सही रखना बेहद जरूरी है।

विटामिन डी मस्तिष्क में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे हार्मोन्स को प्रभावित करता है, जो स्लिप साइकिल को नियंत्रित करते हैं। अध्ययनों के अनुसार, विटामिन डी की कमी से नींद की गुणवत्ता खराब होती है और इन्सोम्निया का खतरा बढ़ता है। भारतीय आबादी में विटामिन डी की कमी आम बात है, खासकर उन लोगों में जो कम धूप में रहते हैं। इसे पूरा करने के लिए हेल्दी डाइट और हर दिन थोड़ी देर सूरज की रोशनी में रहना जरूरी हैं। अगर आप में भी विटामिन डी की कमी है तो ऐसे में आइए जानते हैं कि इसे कैसे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
सूरज की रोशनी - फोटो : Adobe Stock
सूरज की रोशनी
सूरज की रोशनी विटामिन डी का सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत है। सुबह 10-15 मिनट धूप में बिताने से शरीर में विटामिन डी का उत्पादन बढ़ता है। यह अनिद्रा को कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। धूप लेते समय सनस्क्रीन से बचें, लेकिन ज्यादा देर धूप में न रहें।

ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या सचमुछ फायदेमंद है कॉपर के बर्तन में पानी पीना, जानिए इसका शरीर पर क्या असर पड़ता है?
 
विज्ञापन

3 of 5
मशरूम - फोटो : Freepik.com
मशरूम
मशरूम विटामिन डी का शाकाहारी स्रोत है, खासकर वे जो धूप में उगाए जाते हैं। शिटाके और मैटेक मशरूम में विटामिन डी की अच्छी मात्रा होती है। इन्हें सलाद, सूप या सब्जी में शामिल करें। सप्ताह में 2-3 बार मशरूम खाने से विटामिन डी की कमी दूर हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Health Alert: सेहत के लिए गंभीर चिंता का विषय है मोटापा, इन अफवाहों पर भरोसा करेंगे तो बढ़ जाएगी आपकी परेशानी
 

4 of 5
नींद नहीं आना - फोटो : Adobe Stock
फोर्टिफाइड अनाज
फोर्टिफाइड अनाज, जैसे ओट्स और कॉर्नफ्लेक्स, विटामिन डी रिच फूड होते हैं। इन्हें नाश्ते में दूध के साथ खाएं। यह शाकाहारी और गैर-शाकाहारी दोनों के लिए फायदेमंद होता है। फोर्टिफाइड अनाज नींद की गुणवत्ता सुधारने में मदद करते हैं और पाचन को भी बेहतर बनाते हैं।

ये भी पढ़ें - Brain Tumor: हर साल 2.5 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले लेता है ब्रेन ट्यूमर, समय पर इसकी पहचान कैसे करें?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गाय का दूध - फोटो : Adobe Stock
गाय का दूध
गाय का दूध विटामिन डी और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। एक गिलास दूध रोजाना पीने से विटामिन डी की कमी पूरी होती है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। 

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें