आहार में कम करें सैचुरेटेड फैट की मात्रा
- फोटो : istock
इन चीजों का कम कर दें सेवन
आहार में सैचुरेटेड फैट वाली चीजों की मात्रा कम रखने के लिए पशुओं पर आधारित चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए। विशेषतौर पर रेड मीट वाली चीजें, मक्खन, आइसक्रीम और तली हुई चीजों की मात्रा आहार में कम रखकर आप शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। इसके अलावा आहार से संबंधित कुछ सुझावों को ध्यान में रखकर भी सैचुरेटेड फैट की मात्रा कम रखने और शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाने में मदद मिल सकती है।
- स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए आहार में कैलोरी की मात्रा को संतुलित करें।
- साबुत अनाज, लीन और पौधों पर आधारित प्रोटीन और विभिन्न प्रकार के फल-सब्जियां खाएं।
- नमक, चीनी, मांस, प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ और शराब का सेवन कम से कम करें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।