फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज की बीमारी में इन फलों का चुनाव करना है बेहतर

Sat, 07 Sep 2019 08:49 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दुनियाभर में दिन प्रतिदिन डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीमारी के बढ़ने के बहुत से कारण हैं जिनमें तनाव, गलत खानपान के साथ ही आनुवांशिकता भी एक अहम वजह है। लेकिन डायबिटीज के मरीज भी स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। इसके लिए उन्हें सही आहार और दिनचर्या की आवश्यकता है। स्वस्थ रहने के लिए फलों का सेवन फायदेमंद होता है। लेकिन शुगर के मरीजों के लिए बहुत से फल नुकसानदेह भी हो सकते हैं, इसलिए डायबिटीज में कौन से फलों का सेवन करना चाहिए, आइए जाने।

 
विज्ञापन

2 of 6
डायबिटीज के मरीजों में इंसुलिन का स्तर गड़बड़ा जाता है। इसलिए फलों का सेवन करते समय उन्हें थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि फलों में प्राकृतिक रूप से मिठास पाई जाती है इसलिए फलों के चयन में इन बातों को याद रखना चाहिए।
 
विज्ञापन

3 of 6
फल बहुत पके न हों
बहुत ज्यादा पके फलों में शुगर की मात्रा कम पके या थोड़ा कच्चे फलों की तुलना में ज्यादा होती है। इसलिए ज्यादा पके फलों को खाने से हमेशा बचना चाहिए।

 

4 of 6
- फोटो : pixa
फलों का छिलका स्वाद बढाने के चक्कर में न उतारें। फलों के छिलकों में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जो कि फायदेमंद है।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : pixa
डायबिटीज के मरीजों को कुछ फलों का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए जैसे तरबूज, खरबूजा, आम और चीकू।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जिन फलों में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम मात्रा में पाए जाते हैं उनका सेवन करने से शरीर में शुगर की मात्रा नहीं बढ़ती है। इसलिए अमरूद, सेब, नाशपाती, संतरा, अंगूर जैसे फलों का सेवन किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें