फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से फैले कोरोना का कहर: 26 देशों में हाहाकार, जानिए किस देश में कितने मरीज?

Mon, 17 Feb 2020 03:37 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में दहशत फैला रखी है। चीन और यहां से बाहर के देशों में हर रोज लोग इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ रहे हैं। वायरस से संक्रमित लोगों और मौतों में लगातार इजाफा हो रहा है और इस घातक संक्रमित वायरस को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य्य संगठन ने पूरी दुनिया में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। इस विषाणु से संक्रमित लोगों की संख्या 71 हजार पहुंच गई है और मौतों की संख्या 1,775 हो गई है। सबसे ज्यादा मौतें और संक्रमित चीन के हुबई प्रांत से ही हैं। सोमवार को चीन में इस वायरस से 105 नई मौतों की पुष्टि हुई है। एशिया और यूरोप को अपनी चपेट में लेने वाले इस वायरस की कुछ देशों में अभी भी एंट्री नहीं हुई है। ये देश बचे हुए हैं। एशिया से बाहर फ्रांस में एक चीनी टूरिस्ट की मौत हो गई है, जो इस वायरस से संक्रमित था। आइए जानते हैं किन देशों में अभी कितने लोग इस घातक वायरस की चपेट में आए हैं..।

विज्ञापन

2 of 8
कोरोनावायरस पीड़ित महिला ने बच्ची को दिया जन्म - फोटो : Twitter
कोरोना वायरस 26 देशों तक पहुंच गया है। एशिया, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका और मध्य पूर्व के देशों में कोरोना वायरस ने पांव पसारे हैं।

ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 15 पहुंच गई है। सरकार के मुताबिक, इस वायरस की चपेट में आने वाले तीन लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित ज्यादातर लोग चीन के वुहान से ऑस्ट्रेलिया में आए हुए हैं।


 
विज्ञापन

3 of 8
coronavirus - फोटो : अमर उजाला
बेल्जियम, कंबोडिया और कनाडा
बेल्जियम और कंबोडिया में कोरोना वायरस के एक-एक मामले की पुष्टि हुई है। बेल्जियम ने इससे पहले चार फरवरी को कहा था कि नौ नागरिकों में कोरोना वायरस के लक्षण मिले हैं, हालांकि टेस्ट के बाद इनमें से एक ही व्यक्ति के इस वायरस के चपेट में आने की पुष्टि हुई। इसी तरह, कंबोडिया में भी एक ही मरीज के कोरोना वायरस के चपेट में आने की पुष्टि हुई है।  यहां 27 जनवरी को कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई थी। जबकि कनाडा में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 8 है।



 

4 of 8
coronavirus - फोटो : ANI
चीन
चीन से दुनियाभर में फैले इस वायरस ने सबसे ज्यादा तबाही चीन के हुबई प्रांत में मचाई है। 16 फरवरी तक चीन में इस वायरस की चपेट में आने वाले 70,615 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से ज्यादातर वुहान से हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग का कहना है कि इस वायरस की चपेट में आने से 1,770 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

5 of 8
coronavirus patients - फोटो : Twitter
मिस्त्र और फिनलैंड 
मिस्त्र के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि यहां कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि हुई है। 14 फरवरी को मिस्त्र में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया। यह कोरोना वायरस का अफ्रीका में पहला मामला है। इससे पहले तक अफ्रीका में कोरोना वायरस की एंट्री नहीं हुई थी। हालांकि, यहां भी इस वायरस की चपेट में आना वाला अफ्रीकी नागरिक नहीं है, एक विदेशी टूरिस्ट इस संक्रमित वायरस के चपेट में आया है। फिनलैंड में एक चीनी टूरिस्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। संक्रमित एक महिला है जो कि वुहान की रहने वाली है।

 
विज्ञापन

6 of 8
कोरोनावायरस के बीच चीन में शादी - फोटो : Twitter
फ्रांस
फ्रांस में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 12 पहुंच गई है। यहां 80 साल के एक चीनी नागरिक की इस घातक वायरस से मौत हो गई है। एशिया से बाहर यूरोप में यह कोविड-19 से पहली मौत का मामला है। फ्रांस में संक्रमित लोगों में से पांच ब्रिटिश नागरिक हैं।
विज्ञापन

7 of 8
Coronavirus - फोटो : Social Media
जर्मनी और भारत
जर्मनी में कोरोना वायरस के 16 मामलों की पुष्टि हुई है। जबकि भारत में इस वायरस से तीन लोग संक्रमित हैं। तीनों मरीज चीन से लौटे हुए विद्यार्थी हैं।


 
विज्ञापन

8 of 8
कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच - फोटो : Amar Ujala
इटली, जापान और मलेशिया
इटली में कोरोना वायरस के तीन मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि जापान में कोरोना की चपेट में 355 लोग आए हैं। वहीं, मलेशिया में कोरोना की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या 22 पहुंच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें