फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 71 हजार पार, 1,775 ने गंवाई जान

Mon, 17 Feb 2020 01:48 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Coronavirus - फोटो : Social Media
दुनियाभर में तबाही मचाने वाले वुहान कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 71 हजार पार हो गई है। इस खतरनाक वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 1,775 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा मौतें चीन में हुई हैं। चीन से बाहर इस वायरस से पांच मौतें हुई हैं। वहीं, चीन में इस जानलेवा वायरस से सोमवार को 105 नई मौतों की पुष्टि हुई है। इस वायरस ने चीन के हुबई प्रांत में सबसे ज्यादा कहर मचाया है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहना जा रहा है। - फोटो : PTI
अमेरिकी सरकार ने जापान के तट पर अलग खड़े किए गए क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेस से 300 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला है। यह जहाज कई हफ्तों से जापान में योकोहामा के पास रोका गया है। इसमें  3700 के करीब यात्री मौजूद थे, जिसमें से अमेरिकी सरकार ने अपने नागरिकों को बाहर निकाला है।

 
विज्ञापन

3 of 4
कोरोनावायरस पीड़ित महिला ने बच्ची को दिया जन्म - फोटो : Twitter
अमेरिका के अलावा, कनाडा, हांगकांग और इटली भी इस जहाज से अपने नागरिकों को निकालने के लिए फ्लाइट्स भेज रहा है। वहीं, एशिया से बाहर कोरोना वायरस से पहली मौत का मामला सामने आ चुका है। फ्रांस में कोरोना वायरस से संक्रमित चीनी टूरिस्ट की मौत हो गई है।

 
विज्ञापन

4 of 4
अफ्रीका में कोरोनावायरस टेस्ट - फोटो : afro.who.int
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग का कहना है कि कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित 2,048 नए मामले सामने आए हैं। ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के 15 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि हांगकांग में 57 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। भारत में तीन लोगों में कोरोना  वायरस के लक्षण देखे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें