कैंसर के जोखिम को जानिए
- फोटो : Pixabay
कैंसर के जोखिम कारकों के बारे में जानिए
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कैंसर के कई परिवर्तनीय और अपरिवर्तनीय जोखिम कारक हो सकते हैं। इसके अलावा जीवनशैली की आदतें जैसे तंबाकू-शराब का सेवन, अस्वास्थ्यकर आहार, शारीरिक निष्क्रियता और वायु प्रदूषण भी आपमें कई तरह के कैंसर का जोखिम बढ़ा सकता है। इसी तरह शोध में पाया गया है कि कुछ रक्त समूह वाले लोगों में अग्नाशय के कैंसर का जोखिम अधिक हो सकता है। इस आधार पर आप अपने कैंसर के खतरे को समझते हुए सावधानी बरत सकते हैं।