आपका शरीर कितना स्वस्थ है इसका अंदाजा काफी हद तक इस बात से लगाया जा सकता है कि आपका पेट रोजाना ठीक से साफ होता है या नहीं?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई दिनों तक पेट ठीक से साफ न होना या मल त्याग के दौरान ज्यादा जोर लगाना, आजकल ये समस्या कई लोगों में देखी जा रही है। इसके लिए आमतौर पर खानपान की गड़बड़ी, पानी कम पीने, शारीरिक गतिविधियों में कमी को बड़ा कारण माना जाता रहा है। लेकिन अगर समस्या लगातार बनी रहती है तो इसे केवल कब्ज मानकर टालना या कब्ज को ठीक करने वाले घरेलू उपाय करते रहना काफी नहीं है।
कई बार डायबिटीज, थायरॉइड की समस्या और कुछ न्यूरोलॉजिकल बीमारियां भी पाचन की दूसरी समस्याएं और कब्ज का कारण बन सकती हैं। यही कारण है कि अक्सर पेट साफ न होने की स्थिति को हमेशा हल्के में लेने की गलती नहीं करना चाहिए।