फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diabetes: खान-पान ही नहीं आपकी ये गलतियां भी हाई कर देंगी शुगर लेवल, ज्यादातर लोग रहते हैं अनजान

Mon, 13 Jul 2026 09:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई आदतें ऐसी हैं जो डायबिटीज की स्थिति को और खराब कर सकती हैं। मधुमेह में क्या नहीं करना चाहिए इस बारे में जानकारी और उपायों का गंभीरता से पालन करना आपको गंभीर खतरों से सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 4
Diabetes Patients Care - फोटो : Amarujala.com/AI
डायबिटीज वैश्विक स्तर पर बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्या है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी उम्र के लोग इसका शिकार हो सकते हैं। ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकने के लिए लाइफस्टाइल और आहार दोनों को ठीक रखना जरूरी माना जाता है। आहार की इसमें विशेष भूमिका होती है। आप क्या खाते हैं और क्या नहीं इसका सीधा असर आपके शुगर के स्तर पर पड़ सकता है।

खानपान की गलत पसंद, घंटों तक बैठे रहना, तनाव में रहना, समय पर भोजन न करना और अनियमित दिनचर्या जैसी आदतें डायबिटीज के प्रबंधन को मुश्किल बना सकती हैं। यही वजह है कि डॉक्टर सिर्फ दवाओं पर नहीं, बल्कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और बेहतर लाइफस्टाइल अपनाने की भी सलाह देते हैं।

अगर आपको डायबिटीज है या भविष्य में इसका खतरा है, तो यह जानना उतना ही जरूरी है कि क्या खाना चाहिए, जितना यह समझना कि किन आदतों से दूरी बनानी चाहिए। आइए जानते हैं ऐसी गलतियों के बारे में, जो ब्लड शुगर को बढ़ाकर स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं का जोखिम बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
खान-पान पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com
सिर्फ मीठा ही नहीं, फास्ट फूड से भी बनाएं दूरी

अक्सर लोग सोचते हैं कि डायबिटीज में केवल चीनी और मिठाइयों से बचना जरूरी है, जबकि यह पूरी तस्वीर नहीं है।
 
  • बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राइज, प्रोसेस्ड स्नैक्स और पैकेज्ड फूड में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, अस्वास्थ्यकर वसा और छिपी हुई शर्करा की मात्रा अधिक हो सकती है।
  • इनका अधिक सेवन ब्लड शुगर को प्रभावित करने के साथ वजन बढ़ाने और इंसुलिन की कार्यक्षमता पर भी असर डाल सकता है।
  • इसलिए संतुलित और पौष्टिक भोजन को प्राथमिकता दें तथा समय पर खाना खाने की आदत विकसित करें।
विज्ञापन

3 of 4
ज्यादा देर तक बैठे रहने की आदत - फोटो : Freepik.com
लंबे समय तक बैठे रहना भी हो सकता है नुकसानदायक

शारीरिक निष्क्रियता डायबिटीज नियंत्रण की सबसे बड़ी बाधाओं में से एक मानी जाती है। जब शरीर सक्रिय रहता है तो मांसपेशियां ग्लूकोज का बेहतर उपयोग करती हैं और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है।
 
  • लंबे समय तक बैठे रहने और व्यायाम न करने से ब्लड शुगर नियंत्रित रखना कठिन हो सकता है।
  • विशेषज्ञ सामान्य तौर पर रोज कम से कम 30 मिनट की शारीरिक गतिविधि की सलाह देते हैं।
  • नियमित व्यायाम वजन नियंत्रित रखने में भी मदद करता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम कम हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
स्ट्रेस थकान की समस्या - फोटो : Freepik.com
ज्यादा तनाव लेना भी बढ़ा सकता है ब्लड शुगर

मानसिक तनाव केवल मन को ही नहीं, बल्कि शरीर को भी प्रभावित करता है। तनाव की स्थिति में शरीर में कॉर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ सकता है, जिससे इंसुलिन की प्रभावशीलता प्रभावित होती है और ब्लड शुगर बढ़ने की संभावना रहती है। इसलिए डायबिटीज रोगियों के लिए तनाव को नियंत्रित रखना भी उपचार का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

योग, ध्यान, गहरी सांस लेने की तकनीक और पर्याप्त नींद जैसी आदतें तनाव कम करने में मददगार हो सकती हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें