Kidney Health: किडनी हमारे शरीर का वो सुपरहीरो है जो खून को साफ करता है, शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और जरूरी मिनरल्स का बैलेंस बनाए रखता है। लेकिन आजकल की गड़बड़ लाइफस्टाइल, खानपान की गड़बड़ी जैसे ज्यादा प्रोसेस्ड फूड का सेवन, कम पानी पीना और तनाव ने किडनी की बीमारियों को काफी बढ़ा दिया है। ये अब सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही, युवा भी तेजी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती तो शरीर में सूजन, थकान, ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी समस्याएं सामने आती हैं।
यही वजह है कि किडनी डिटॉक्स की जरूरत समझनी जरूरी है। डिटॉक्स का मतलब जादू नहीं, बल्कि सही खानपान, पर्याप्त पानी, कम नमक, ताजा फल-सब्जियों का सेवन और नियमित व्यायाम से किडनी पर बोझ कम करना है। इससे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, खून साफ रहता है और किडनी की कार्यक्षमता बेहतर होती है।
दिनचर्या में कुछ आदतों को शामिल करके किडनी को डिटॉक्स करने और विषाक्तता को दूर करने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कि किडनी को डिटॉक्स कैसे किया जा सकता है?