फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liver Disease: फैटी लिवर से परेशान लोगों के लिए डॉक्टर की जरूरी सलाह, ये चीजें कम करेंगी आपकी परेशानी

Fri, 24 Jul 2026 07:12 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुरुआती चरण का फैटी लिवर अक्सर दवाओं से ज्यादा स्वस्थ जीवनशैली में बदलाव से नियंत्रित या काफी हद तक रिवर्स किया जा सकता है। संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, वजन नियंत्रित रखना और सही पेय पदार्थ लिवर की सेहत सुधारने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
फैटी लिवर की समस्या का खतरा - फोटो : Amarujala.com/AI
लिवर की बीमारियों का खतरा दुनियाभर में तेजी से बढ़ता जा रहा है, कम उम्र के लोग भी इसका शिकार हो रहे हैं। डॉक्टर कहते हैं, लोगों का लंबे समय तक बैठे रहना, जंक फूड और मीठे पेय का सेवन, देर रात तक जागना, तनाव और शारीरिक गतिविधि की कमी ने लिवर की सेहत को बहुत नुकसान पहुंचाया है।

लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण मेटाबॉलिक अंग है। यह भोजन को ऊर्जा में बदलने, विषैले पदार्थों को बाहर निकालने, हार्मोन के संतुलन और पोषक तत्वों के भंडारण जैसे कई जरूरी काम करता है। जब लिवर की कोशिकाओं में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने लगती है तो उसकी कार्यक्षमता प्रभावित होने लगती है। समय पर ध्यान न दिया जाए तो साधारण फैटी लिवर भी आगे चलकर सूजन, फाइब्रोसिस, सिरोसिस और कुछ मामलों में लिवर कैंसर तक का कारण बन सकता है।

फैटी लिवर को लेकर सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि अक्सर शुरुआत में इसके कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते। अधिकांश लोगों को तब तक इसका पता नहीं चलता, जब तक जांच में फैटी लिवर सामने न आ जाए। फिर सवाल ये है कि इसे कैसे कंट्रोल किया जाए?
विज्ञापन

2 of 4
लिवर में फैट की समस्या - फोटो : Adobe Stock
फैटी लिवर का खतरा

डॉक्टर कहते हैं, शुरुआती चरण में ही अगर फैटी लिवर की पहचान हो जाए तो जीवनशैली में बदलाव करके इसे कंट्रोल किया जा सकता है।
 
  • संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम, अच्छी नींद, वजन कंट्रोल रखना और सही पेय पदार्थों का चुनाव लिवर की सेहत सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
  • कई अध्ययनों में पता चला है कि नियमित रूप से ब्लैक कॉफी का सेवन करना भी लिवर में फैट के खतरे को कम कर सकता है।

कैलिफोर्निया में रहने वाले गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी कहते हैं, कुछ ऐसे ड्रिंक्स हैं जो आपमें फैटी लिवर के खतरे को कम करने में मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
लिवर रोगों का खतरा - फोटो : Adobe Stock Images
पहले जान लीजिए फैटी लिवर का खतरा किस ज्यादा होता है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों का वजन अधिक है, पेट के आसपास चर्बी जमा है, ब्लड शुगर या कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रहता है, उन्हें फैटी लिवर का खतरा ज्यादा रहता है।

इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर, पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम, मेटाबॉलिक सिंड्रोम और शारीरिक गतिविधि कम करने वाले लोगों में भी जोखिम बढ़ जाता है। अगर आपके परिवार में पहले से किसी को  लिवर की बीमारी रही है तो भी आपको अलर्ट रहना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
लिवर की समस्याएं - फोटो : Freepik.com
ये ड्रिक्स लिवर को रखती हैं ठीक

डॉ सौरभ सेठी कहते हैं, लिवर को ठीक रखने में 7 तरह के ड्रिंक्स काफी असरदार हो सकते हैं।
 
  • ब्लैक कॉफी- ये लिवर फैट कम करती है।
  • ग्रीन-टी- लिवर की सेहत के लिए अच्छी पेय है।
  • बिना चीनी वाला स्पार्कलिंग वॉटर- फिजी वाटर से सेहत को कई लाभ होते हैं। 
  • सोया मिल्क (बिना चीनी)- ये प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।
  • बादाम मिल्क (बिना चीनी)- शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों का खजाना।
  • हर्बल टी- पेपरमिंट, जिंजर टी से शरीर को जरूरी एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं।
  • खूब सारा पानी- लिवर के सही कामकाज के लिए जरूरी।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें