सर्दी के मौसम में सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतते रहना जरूरी होता है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये मौसम कई प्रकार की चुनौतियां पैदा करने वाला हो सकता है। ठंड के दिनों में इम्युनिटी काफी कमजोर हो जाती है, यही कारण है कि इन मौसम में सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी दिक्कतों का खतरा काफी आम हो जाता है। क्या आप भी इन दिनों खांसी और जुकाम से परेशान हैं?
सर्दी-जुकाम होने पर हम सभी ओवर-द-काउंटर कफ सिरप पी लेते हैं, जिससे आपको कुछ ही समय में आराम मिल जाता है। हालांकि हर बार खांसी होते ही कफ सिरप की जरूरत नहीं है। आप कुछ आसान से घरेलू उपायों की मदद से भी इस समस्या में आराम पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि खांसी होने पर क्या करना चाहिए?