फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का पता कैसे चले, लक्षण नजर आए तो क्या करें और इसका इलाज क्या है?

Mon, 01 Jun 2020 08:35 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Coronavirus - फोटो : Pexels
कोरोना वायरस का संक्रमण देश और दुनिया में बढ़ता ही जा रहा है। इसे रोकने के लिए देश में चार चरणों में लॉकडाउन लगाया गया था। 31 मई को चौथा लॉकडाउन 4.0 खत्म हुआ, जिसके बाद एक जून से केंद्र सरकार ने दिशानिर्देश जारी करते हुए अनलॉक 1.0 शुरू किया है। जाहिर है कि लोगों की आवाजाही बढ़ेगी और अन्य गतिविधियां भी तेज होंगी। इस संक्रमण काल में आपको पहले से ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। घर या बाहर संक्रमण फैलने की कितनी संभावना है, इस संक्रमण काल में खुद को सुरक्षित कैसे रखा जाए, ऐसे कई सवाल, डर और कई तरह की आशंकाएं आपके दिमाग में चल रही होंगी। मन में किसी प्रकार की आशंका पालने से बेहतर है कि सही तथ्यों की जानकारी हो। तो आइए आपको बताते हैं कोरोना से जुड़ी कुछ जरूरी बातें: 
विज्ञापन

2 of 10
Coronavirus Prevention Tips - फोटो : Amar Ujala
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, स्वास्थ्य एजेंसियों से लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन तक इसी बात पर जोर देते रहे हैं कि कोरोना वायरस से डरने की बजाय सावधानियां बरतने की जरूरत है। इस महामारी के दौर में खुद को सुरक्षित रखने के लिए अक्सर जरूरी सलाह और सुझाव दिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों का पालन करने की और सुझावों पर अमल करने की जरूरत है। एक जरूरी बात यह भी कि अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप जरूर एक्टिव रखें। इसमें आपको तमाम कोरोना अपडेट्स मिलते रहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 10
फेस मास्क का प्रयोग जरूरी - फोटो : PTI(File)
कोरोना वायरस से बचाव
  • केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस से बचने का सबसे बेसिक तरीका है, साफ-सफाई का ध्यान रखना, सोशल डिस्टेंसिंग, फेस मास्क का प्रयोग और कोरोना संदिग्ध या संक्रमित से दूरी बनाए रखना। इन बातों का ख्याल रखेंगे तो कोरोना से काफी हद तक बचे रहेंगे। 

4 of 10
coronavirus Prevention - फोटो : Social Media
  • स्वास्थ मंत्रालय की सलाह है कि अपने हाथों को समय-समय पर साबुन और पानी से धोते रहना चाहिए या फिर अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए।
  • हाथों से अपना चेहरा छूने से बचें और खासकर मुंह, आंख, नाक पर हाथ न लगाएं।
  • हो सकता है, आपने वायरस की मौजूदगी वाली सतह पर हाथ लगाया हो, तो ऐसे में नाक, मुंह वगैरह छूने से वायरस शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
जांच के लिए नमूना लेता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कोरोना संक्रमण का पता कैसे चले?
  • कोरोना वायरस बहरूपिया के तौर पर सामने आया है। कहने का मतलब यह कि समय के साथ इसके नए-नए लक्षण सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण का प्रमुख लक्षण सिर दर्द, बुखार और सूखी खांसी है। गले में खराश और डायरिया भी इसके लक्षण हैं। वहीं इसके नए लक्षणों में स्वाद और गंध महसूस नहीं होने को भी शामिल किया गया है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखें, तो आपको सावधान होने की जरूरत है और डॉक्टरी सलाह लेना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 10
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
अगर लक्षण नजर आए तो क्या करें?
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अगर आपमें शुरुआती लक्षण दिखें तो आप होम क्वारंटीन हो जाएं। यानी घर में आपका कमरा, खानपान, कपड़े, तौलिया और अन्य उपयोगी सामान अलग हो। आपकी देखभाल करने वाला सदस्य भी बहुत सावधानियां बरते। कुछ दिन तक खुद का अवलोकन करें और सांस लेने में तकलीफ वगैरह हो तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। आप केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 पर संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
नमूना लेते स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कोरोना वायरस को फैलने से कैसे रोका जाए? 
  • कोरोना वायरस व्यक्ति से व्यक्ति में फैलने वाला संक्रामक रोग है। संक्रमित सतहों के संपर्क में भी आने से कोरोना हो सकता है। हाथ मिलाने की आदत आप छोड़ ही चुके होंगे। कुछ चीजों को अपनी आदत बना लें। 
  • सोशल डिस्टेंसिंग यानी शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करें। 
  • घर के बाहर और जरूरी हो तो अंदर भी मास्क का इस्तेमाल करें।
  • खांसते वक्त मुंह पर टिश्यू या रुमाल रखें, या अपने हाथों से ही ओट बना सकते हैं। इस्तेमाल की गई टिश्यू को तुरंत डिस्पोज कर दें। रुमाल को तुरंत साबुन से धो लें।

8 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
इसका निश्चित इलाज संभव हो पाएगा?
  • कोरोना वायरस की अबतक कोई निश्चित दवा नहीं बनाई जा सकी है। दुनियाभर में वैक्सीन को लेकर चल रहे प्रयोगों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। चीन ने दावा किया है कि वह जल्द ही वैक्सीन का उत्पादन करेगा। अमेरिका, ब्रिटेन जैसे देशों में भी ट्रायल चल रहे हैं, जबकि भारत में भी भारत बायोटेक, सीरम इंस्टीट्यूट जैसी कंपनिंया वैक्सीन बनाने में लगी है।

9 of 10
दवा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
कोरोना संक्रमण के लिए कोई निश्चित दवा तो नहीं है, लेकिन आईसीएमआर के वैज्ञानिकों की सलाह से पहले से उपलब्ध कुछ विशेष दवाओं का प्रयोग किया जा रहा है। डॉक्टर कोरोना के लक्षणों का इलाज कर रहे हैं और मरीज ठीक भी हो रहे हैं। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तो बढ़ रहे हैं, लेकिन दूसरी ओर मरीजों की रिकवरी भी तेजी से हो रही है और वे ठीक होकर अस्पताल से घर जा रहे हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
अफवाहों से दूर रहें, तनाव से दूर रहें - फोटो : PTI
संक्रमण काल में तनाव से कैसे दूर रहें?
कोरोना संक्रमण काल में लोगों को मानसिक तनाव होने की संभावना रहती है। नेशनल हेल्थ सर्विस, ब्रिटेन ने इसके लिए कुछ सुझाव दिए हैं:
  • अपने दोस्तों और परिजनों के साथ वीडियो कॉल पर बातें करें, ताकि उनसे भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो।
  • अपने खानपान का ध्यान रखें, नींद पूरी लें, नियमित व्यायाम करें और व्यस्त रहें। 
  • कोरोना के बारे में फेसबुक, व्हॉट्सएप पर चल रही अफवाहों से दूर रहें। 

(नोट: यह रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह और हेल्थ रिपोर्ट्स के आधार पर आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए तैयार की गई है। ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टरी सलाह लें।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें