फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट में फंस जाएं तो भूलकर भी ना करें ये काम, तुरंत उठाएं ये कदम

Wed, 13 Nov 2019 01:27 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
demo
ऊंची बिल्डिंगों में रहने वालों का लिफ्ट के बिना काम नहीं चल सकता। लेकिन क्या आपको पता है बिल्डिंगों में रहने वालों के लिए लिफ्ट जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी है उनके लिए ये जानना कि आप लिफ्ट की कार्यप्रणाली को ठीक से समझें। कई बार लिफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने, गिर जाने या फिर अचानक बंद हो जाने की खबरें आती हैं। आपके साथ भी ऑफिस, घर या कहीं किसी जगह लिफ्ट से जाते हुए ऐसा हादसा हो सकता है। आइए जानते हैं आखिर कैसे बच सकते हैं लिफ्ट में बिन बताए होने वाले इन हादसों से। 
विज्ञापन

2 of 6
Elevator Selfie
यदि आप किसी बिल्डिंग में कहीं जा रहे हैं और लिफ्ट बंद हो जाए तो सबसे पहले हमारे लिए यही जानना जरूरी है कि क्या करें और क्या ना करें।

दरअसल, कई बार ऐसा होता है जब हम लिफ्ट में जा रहे होते है और अचानक लिफ्ट की लाइट बंद हो जाती है। ऐसे में उस वक्त हम बेचैन होकर लिफ्ट का बटन दबाना शुरू कर देते हैं, जिसका कोई फायदा नहीं होता उस वक्त हमें अपने फोन के लाइट के मदद से लिफ्ट में लगे अलार्म बंटन को दबाना चाहिए, जिसे हमें गार्ड से तुरंत मदद मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 6
Elevator Selfie
कुछ लोग लिफ्ट को अंदर से भी खोलने की कोशिश करते है, जिसका कोई फायदा नहीं होता है। लिफ्ट में एक पावर बटन लगा होता है, जिसे दबाने के कुछ वक्त बाद लिफ्ट चलनी शुरू हो जाती है। हमें पावर बटन दबाने के बाद धैर्य के साथ लिफ्ट में थोड़े समय तक इंतजार करना चाहिए।

4 of 6
HPTDC Lift Shimla
बता दें लिफ्ट के अंदर कभी भी हमें सिगरेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह हमारे और साथ में मौजूद साथियों के जान के लिए खतरा भी बन सकता है। इसके धुएं से शॉर्ट सर्किट हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
HPTDC Lift Shimla
पहले से ही क्षमता से ज्यादा हों तो लिफ्ट के अंदर प्रवेश नहीं करना चाहिए। इसके अलावा लिफ्ट के दरवाजे बंद हो रहे हों तो कभी भी उसे हाथ डालकर रोकना नहीं चाहिए। कई बार ये बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। यहीं नहीं जोर-जोर से कूदना नहीं चाहिए। बटन को बार-बार दबाना नहीं चाहिए। इस मामले में बच्चों का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Lift down
आपको बता दें कि लिफ्ट का निर्माण अमेरिका में रहने वाले ओटिस नाम के एक  युवक ने किया था। इसका निर्माण लगभग सवा सौ वर्ष पहले हुआ था। लेकिन इसका इस्तेमाल तब सही से होने लगा जब इसके अंदर स्टील की मोटर पहिया लगा कर इस्तेमाल शुरू हो गया। बड़े शहरों में कोई भी इमारत बिना लिफ्ट के नहीं बनती। लिफ्ट के सहारे लोग एक झटके में अपने मंजिल तक पहुंच जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें