Wisdom Tooth Meaning: आपने अक्सर लोगों को ये कहते सुना होगा कि अब तुम्हारी अक्ल दाढ़ निकल गई है, तो तुम्हें अक्ल आ जाएगी। इस बात में कितनी सच्चाई है, आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
क्या अक्ल दाढ़ निकलने के बाद अक्ल आती है?
- फोटो : AI
Wisdom Tooth Meaning: आपने भी अक्सर बड़े-बुजुर्गों को यह कहते सुना होगा कि अब तो इसकी अक्ल दाढ़ निकल आई है, अब अक्ल आएगी। सुनने में यह बात मजेदार लगती है, लेकिन क्या सच में दांत निकलने से समझदारी का कोई कनेक्शन है?
दरअसल, अक्ल दाढ़ हमारे मुंह में सबसे आखिर में निकलने वाले दांत होते हैं, जिन्हें विजडम टीथ भी कहा जाता है। इसको लेकर समाज में तरह-तरह के मिथक हैं, लेकिन मेडिकल साइंस इस बारे में क्या कहता है? क्या अक्ल दाढ़ का अक्ल से कोई वैज्ञानिक संबंध है या यह सिर्फ एक कहावत है? आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
क्या अक्ल दाढ़ निकलने के बाद अक्ल आती है?
- फोटो : AI
अक्ल दाढ़ क्या होती है?
अक्ल दाढ़ को मेडिकल भाषा में थर्ड मोलर या विजडम टीथ कहा जाता है। ये हमारे मुंह के सबसे पीछे निकलने वाले चार दांत होते हैं, ऊपर जबड़े में दो और नीचे जबड़े में दो। हमारे पूर्वजों को सख्त और कच्चा खाना चबाने के लिए इनकी जरूरत होती थी, लेकिन अब हमारा जबड़ा छोटा हो गया है इसलिए इनके लिए जगह कम पड़ जाती है। इसी वजह से इन्हें वेस्टिजियल ऑर्गन भी माना जाता है।
विज्ञापन
3 of 7
क्या अक्ल दाढ़ निकलने के बाद अक्ल आती है?
- फोटो : AI
अक्ल दाढ़ किस उम्र में निकलती है?
अक्ल दाढ़ 17 से 25 साल की उम्र में निकलती है। इसी उम्र को समझदारी और मैच्योरिटी की उम्र माना जाता है, इसलिए इन्हें विजडम टीथ कहा गया। कई लोगों में ये 30 साल की उम्र तक भी निकलती हैं। कुछ लोगों में चारों दाढ़ें निकलती हैं, किसी में 1-2 ही निकलती हैं और करीब 35% लोगों में अक्ल दाढ़ कभी बनती ही नहीं है।
4 of 7
क्या अक्ल दाढ़ निकलने के बाद अक्ल आती है?
- फोटो : AI
क्या अक्ल दाढ़ निकलने से अक्ल आती है?
ये सिर्फ एक कहावत है, इसका साइंस से कोई लेना-देना नहीं है। हकीकत ये है कि 17 से 25 साल की उम्र में हमारे दिमाग का प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स पूरी तरह विकसित होता है। यही हिस्सा फैसले लेने, सोचने-समझने और सही-गलत पहचानने का काम करता है। इसी उम्र में अक्ल दाढ़ भी निकलती है, इसलिए लोग दोनों को जोड़कर कहते हैं कि अक्ल दाढ़ आने से अक्ल आ गई।
विज्ञापन
5 of 7
क्या अक्ल दाढ़ निकलने के बाद अक्ल आती है?
- फोटो : AI
क्या सबकी अक्ल दाढ़ निकलती है?
नहीं, सबकी नहीं निकलती। ये पूरी तरह जेनेटिक्स पर निर्भर करता है। अगर आपके माता-पिता में अक्ल दाढ़ नहीं निकली तो आपके में भी न निकलने के चांस ज्यादा होते हैं। इवोल्यूशन की वजह से धीरे-धीरे इंसानों में अक्ल दाढ़ बनना बंद हो रहा है।
विज्ञापन
6 of 7
क्या अक्ल दाढ़ निकलने के बाद अक्ल आती है?
- फोटो : AI
अक्ल दाढ़ में दर्द क्यों होता है?
सबसे बड़ी वजह है जगह की कमी। जब जबड़े में जगह नहीं होती तो दाढ़ तिरछी, आधी या मसूड़े के अंदर ही फंस जाती है, जिसे इम्पैक्टेड टूथ कहते हैं। इससे मसूड़ों में सूजन, तेज दर्द, बुखार, मुंह खोलने में दिक्कत, कान तक दर्द जाना और मुंह से बदबू आने जैसी समस्याएं होती हैं। कई बार वहां खाना फंसने से इंफेक्शन भी हो जाता है।
क्या अक्ल दाढ़ निकलने के बाद अक्ल आती है?
- फोटो : freepik
क्या अक्ल दाढ़ निकलवानी चाहिए?
हर अक्ल दाढ़ निकलवाना जरूरी नहीं है। अगर दाढ़ सीधी निकल रही है और दर्द नहीं है तो उसे रहने दिया जाता है। लेकिन इन स्थितियों में निकालना जरूरी हो जाता है
बार-बार दर्द और सूजन होना
तिरछी निकलकर सामने वाले दांत को खराब करना
सिस्ट या ट्यूमर बननामसूड़ों में बार-बार इंफेक्शन होना
चबाने में दिक्कत होना
डॉक्टर X-Ray के बाद ही तय करते हैं कि निकालना है या नहीं। निकलवाने के बाद 3-4 दिन हल्का दर्द और सूजन रह सकती है, जो दवाओं से ठीक हो जाती है।
---------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।