फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hypertension: घर में तो ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल पर डॉक्टर के पास जाते ही हो जाता है हाई? क्या है ये समस्या

Mon, 23 Jun 2025 07:15 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • घर पर तो ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, पर जैसे ही अस्पताल या डॉक्टर के पास जाते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है?
  • व्हाइट कोट सिंड्रोम या व्हाइट कोट हाइपरटेंशन को सरल भाषा में ऐसे समझा जा सकता है कि सफेद कोट पहने (डॉक्टर्स) के सामने आते ही स्ट्रेस लेवल और ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
1 of 4
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com
White Coat Syndrome: हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) मौजूदा समय की एक आम लेकिन तेजी से बढ़ती गंभीर समस्या है जिसका खतरा सभी उम्र के लोगों में देखा जा रहा है। 20 से कम उम्र वालों में भी ये दिक्कत बढ़ती हुई देखी जा रही है। हाई ब्लड प्रेशर को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक माना जाता रहा है, इसपर अगर ध्यान न दिया जाए तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा समस्याओं का भी खतरा बढ़ सकता है।

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि घर पर तो ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, पर जैसे ही अस्पताल या डॉक्टर के पास जाते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है? अगर हां, तो आपको व्हाइट कोट सिंड्रोम (White Coat Syndrome) नामक समस्या हो सकती है।

इस समस्या के शिकार लोगों का ब्लड प्रेशर घर या कार्यालय में तो कंट्रोल में रहता है पर जैसे ही ये डॉक्टर या अस्पताल में जाते हैं ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। पर सवाल ये है कि आखिर ऐसा होता क्यों है?
विज्ञापन

2 of 4
ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या - फोटो : Freepik.com
व्हाइट कोट सिंड्रोम के बारे में जानिए
व्हाइट कोट सिंड्रोम या व्हाइट कोट हाइपरटेंशन को सरल भाषा में ऐसे समझा जा सकता है कि सफेद कोट पहने (डॉक्टर्स) के सामने आते ही स्ट्रेस लेवल और ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, व्हाइट कोट हाइपरटेंशन एक चिंता का विषय है क्योंकि हर साल, व्हाइट कोट सिंड्रोम वाले 5% लोगों में उच्च रक्तचाप का निदान किया जा रहा है जिसको लेकर लगातार सावधानी बरतते रहने की जरूरत हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
व्हाइट कोट ब्लड प्रेशर की दिकक्त - फोटो : अमर उजाला
क्यों होती है ये दिक्कत?

सटीक ब्लड प्रेशर की रीडिंग आपको बताती है कि वास्तव में आपको उपचार की आवश्यकता है या नहीं। यदि आपकी रीडिंग सही नहीं है, तो संभव है कि डॉक्टर आपको ऐसी दवाएं दे सकते हैं जिसकी आपको आवश्यकता नहीं है या ऐसी दवा जिसकी खुराक बहुत अधिक है। 

अब सवाल है कि आपको व्हाइट कोट सिंड्रोम की समस्या होती क्यों है? इस बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इसका मुख्य कारण मेडिकल अपॉइटमेंट्स से संबंधित चिंता या तनाव हो सकता है। इस वजह से ब्लड प्रेशर में अचानक से उछाल आ सकता है। यहां तक कि ये दिक्कत उन व्यक्तियों में भी हो सकती है जिन्हें क्रोनिक हाइपरटेंशन या लंबे समय से ब्लड प्रेशर की समस्या है। 
विज्ञापन

4 of 4
आपको भी तो नहीं है व्हाइट कोट सिंड्रोम? - फोटो : Adobe stock
ब्लड प्रेशर की इस समस्या पर दें ध्यान

डॉक्टर कहते हैं, व्हाइट कोट सिंड्रोम के शिकार लोगों के साथ सबसे बड़ी समस्या ये होती है कि आपको असल में ये पता ही नहीं होता है कि आप ब्लड प्रेशर का शिकार हैं तो नहीं? 

अगर आपको व्हाइट कोट हाइपरटेंशन है या ऐसा लगता है कि डॉक्टर के पास जाते ही ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है तो घर पर अपनी स्थिति पर नजर रखें। दिन में दो बार ब्लड प्रेशर की रीडिंग लेते रहें। इस रीडिंग चार्ट से डॉक्टर को यह जानने में मदद मिल सकती है कि आपके ब्लड प्रेशर की समस्या है तो नहीं? 

अगर घर पर या कार्यालय में भी आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ रहता है तो डॉक्टर आपको इसकी दवाएं दे सकते हैं जिससे ब्लड प्रेशर के कारण होने वाली अन्य गंभीर समस्याओं से आप बचे रह सकें।



-------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें