फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीओ2 मैक्स: शरीर को भरपूर ऑक्सीजन मिल रही है या नहीं, कैसी है कार्डियो फिटनेस? ऐसे लगा सकते हैं पता

Sat, 19 Sep 2026 04:15 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीओ2 मैक्स का मतलब ‘मैक्सिमल ऑक्सीजन अपटेक’ है। यह बताता है कि एक्सरसाइज के दौरान आपका शरीर अधिकतम कितनी ऑक्सीजन का इस्तेमाल कर सकता है? इससे दिल की सेहत का अंदाजा लगाने में भी मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
1 of 3
वीओ2 मैक्स के बारे में जानते हैं आप? - फोटो : Amarujala.com/AI
आम तौर पर जब भी फिटनेस की बात होती है, तो अधिकतर लोग वजन, रोजाना के स्टेप्स और हार्ट रेट की बात करते हैं, लेकिन आजकल विशेषज्ञ एक अलग ही आंकड़े को अहमियत देने लगे हैं, जिसे वीओ2 मैक्स कहा जा रहा है। वीओ2 मैक्स को दिल की सेहत और उनकी लंबी उम्र का महत्वपूर्ण कारक माना जा रहा है, इसलिए आपको भी इसे जानना जरूरी है।

वीओ2 मैक्स का पूरा नाम ‘मैक्सिमल ऑक्सीजन अपटेक’ है। यह बताता है कि एक्सरसाइज के दौरान आपका शरीर अधिकतम कितनी ऑक्सीजन का इस्तेमाल कर सकता है? इसे मिलीलीटर/प्रति किलोग्राम/प्रति मिनट में मापा जाता है। आसान भाषा में समझें तो जब आप दौड़ते या थका देने वाले व्यायाम करते हैं, तो मांसपेशियों को ज्यादा ऊर्जा चाहिए होती है। इसके लिए फेफड़े ऑक्सीजन लेते हैं, दिल उसे खून के जरिये मांसपेशियों तक पहुंचाता है और मांसपेशियां उसका इस्तेमाल ऊर्जा बनाने में करती हैं। 

वीओ2 मैक्स इन सभी प्रक्रियाओं की क्षमता का एक संकेत है। वीओ2 मैक्स जितना बेहतर होता है, कार्डियो फिटनेस उतनी अच्छी मानी जाती है।
विज्ञापन

2 of 3
हृदय स्वास्थ्य की बातें - फोटो : Adobe Stock
दिल की सेहत से क्या है संबंध?

वीओ2 मैक्स बताता है कि आपका शरीर व्यायाम के दौरान कितनी अच्छी तरह ऑक्सीजन का इस्तेमाल करता है? 
 
  • अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार, कार्डियोरेस्पिरेटरी फिटनेस स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण संकेतक है। बेहतर वीओ2 मैक्स का संबंध हृदय रोग, टाइप-2 डायबिटीज और अन्य गंभीर बीमारियों के कम जोखिम से पाया गया है।
  • उम्र बढ़ने के साथ वीओ2 मैक्स स्वाभाविक रूप से कम होता है। हालांकि नियमित शारीरिक गतिविधि इस गिरावट को धीमा करने और फिटनेस बनाए रखने में मदद कर सकती है।
  • वॉक, जॉगिंग, साइकिलिंग, स्विमिंग और डांस जैसी कार्डियो गतिविधियां उपयोगी साबित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
वीओ2 मैक्स मापने का सटीक - फोटो : Adobe Stock
कैसे मापा जाता है वीओ2 मैक्स?

वीओ2 मैक्स मापने का सबसे सटीक तरीका लैब में किया जाने वाला टेस्ट है, जिसमें ट्रेडमिल या साइकिल पर एक्सरसाइज करते समय विशेष मास्क से ऑक्सीजन की खपत और कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन को मापते हैं। स्मार्टवॉच और फिटनेस ट्रैकर भी इसका अनुमान लगाने में मदद करते हैं।

फिटनेस एक्सपर्ट डॉ. अमित अग्रवाल  बताते हैं कि वीओ2 मैक्स को बेहतर रखने के लिए नियमित कार्डियो एक्सरसाइज करें। तेज चलना, जॉगिंग, साइकलिंग, स्विमिंग या डांस जैसी गतिविधियों को दिनचर्या में शामिल करें। सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम तीव्रता या 75 मिनट तेज कार्डियो एक्सरसाइज करने का लक्ष्य रखें। शुरुआत धीरे-धीरे करें और क्षमता के अनुसार व्यायाम की तीव्रता बढ़ाएं। नियमित अभ्यास से 3 से 6 महीनों में फिटनेस स्तर में सुधार देखा जा सकता है। पर्याप्त नींद और सक्रिय दिनचर्या भी फिटनेस बनाए रखने में मदद करती है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें