डायबिटीज के कारण होने वाली दिक्कतें
- फोटो : Adobe stock
टाइप-3 सी डायबिटीज की पहचान क्या है?
टाइप-3 सी डायबिटीज में भी डायबिटीज के सामान्य लक्षणों के साथ पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। अगर आपको पहले से पैंक्रियाज में सूजन रही है और अब ब्लड शुगर बढ़ने के साथ वजन घट रहा है या पाचन की समस्या हो रही है, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।
- बार-बार प्यास लगना और पेशाब आना।
- थकान और कमजोरी महसूस होना।
- बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन कम होना।
- पेट में दर्द, गैस और पेट फूलने की समस्या।
- बार-बार दस्त होना।
- ब्लड शुगर का कम हो जाना (हाइपोग्लाइसीमिया)
इससे क्या समस्याएं हो सकती हैं और इलाज कैसे होता है?
टाइप-3 सी डायबिटीज में ब्लड शुगर को नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है। पैंक्रियाज से इंसुलिन के अलावा ग्लूकागॉन हार्मोन का उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है। ग्लूकागॉन ब्लड शुगर बहुत कम होने पर उसे बढ़ाने में मदद करता है। इसकी कमी और पाचन संबंधी दिक्कतों के कारण शुगर का स्तर ऊपर-नीचे हो सकता है।
- लंबे समय तक ब्लड शुगर नियंत्रित न रहने पर आंखों, किडनी, नसों और हृदय को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। पोषक तत्वों का सही अवशोषण न होने से वजन और पोषण की समस्या भी हो सकती है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।