शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम तो जरूरी है ही साथ ही जरूरी है नियमित रूप से हेल्थ चेकअप कराते रहना। खराब जीवनशैली, खानपान में गड़बड़ी और तनाव के कारण कई बीमारियां बिना लक्षण के शरीर में पनपती रहती हैं, जिनका समय रहते पता लगाना जरूरी हो जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर हम सभी नियमित हेल्थ चेकअप की आदत बना लेते हैं तो इससे कई गंभीर बीमारियों का समय रहते आसानी से पता लगाकर उनका इलाज किया जा सकता है। जिस तरह से दिल की बीमारियां सभी उम्र वालों में देखी जा रही हैं, ऐसे में लिपिड प्रोफाइल टेस्ट एक जरूरी टेस्ट है।
नियमित हेल्थ चेकअप शरीर की अंदरूनी स्थिति का आईना होता है। इससे ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं शुरुआती स्टेज में पकड़ में आ जाती हैं। लिपिड प्रोफाइल टेस्ट खून में मौजूद फैट के स्तर को मापता है, जिसमें टोटल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का पता चलता है। अगर ये अक्सर बढ़े रहते हैं तो इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम हो सकता है।
क्या हर बार ब्लड टेस्ट में आपका ट्राइग्लिसराइड लेवल अक्सर हाई आता है? आइए जान लेते हैं इसके क्या नुकसान हो सकते हैं?