हड्डियों की समस्याएं
- फोटो : Adobe Stock
पैराथायरॉइड में गड़बड़ी से क्या दिक्कतें होती हैं?
पैराथायरॉइड ग्रंथि की समस्याएं शरीर पर कई प्रकार से नकारात्मक असर डाल सकती हैं।
- जरूरत से ज्यादा पीटीएच हार्मोन बनने पर खून में कैल्शियम बढ़ सकता है। इससे किडनी में पथरी, हड्डियों में कमजोरी, कब्ज, थकान और अधिक प्यास लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- पीटीएच कम बनने पर कैल्शियम का स्तर घट सकता है। इसके कारण हाथ-पैरों में झनझनाहट, मांसपेशियों में ऐंठन और गंभीर स्थिति में दौरे पड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जिन लोगों में कैल्शियम का स्तर कंट्रोल में नहीं रहता, उनमें परेशानी का असली कारण समझने के लिए डॉक्टर कुछ जांच कराने की सलाह दे सकते हैं। इससे पैराथायरॉइड की स्थिति को समझा जाता है। अगर आपको बार-बार किडनी में स्टोन हो रहा हो, हड्डियों में कमजोरी, लगातार झनझनाहट या मांसपेशियों में ऐंठन की दिक्कत बनी रहती हो तो इस बारे में एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।