फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afternoon Nap Side Effects: दोपहर में सोने के बाद क्यों होता है सिर दर्द? जानिए झपकी लेने का सही समय

Wed, 24 Jun 2026 12:45 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दोपहर का खाना खाने के बाद ज्यादातर लोगों को झपकी लेना काफी पसंद होता है। पर अक्सर दोपहर में थोड़ी देर सोने के बाद सिर दर्द होे लगता है। इसकी क्या वजह है और दोपहर में सोने का सही समय क्या है, आइए इस बारे में बात करते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
दिन में सोने का सही समय क्या है? - फोटो : AI
Best Time To Afternoon Nap: दोपहर का खाना खाने के बाद थोड़ी देर आराम करने या झपकी लेने की आदत कई लोगों में होती है। कुछ लोगों को इससे ताजगी और ऊर्जा महसूस होती है, लेकिन कई बार दोपहर में सोने के बाद सिर दर्द, भारीपन या सुस्ती जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं। 

अक्सर लोग इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि इसके पीछे कई स्वास्थ्य संबंधी कारण हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, जरूरत से ज्यादा देर तक सोना, गलत समय पर झपकी लेना या शरीर के प्राकृतिक स्लीप साइकल में बाधा आना सिर दर्द की वजह बन सकता है। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव और नींद की गुणवत्ता भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। 

ऐसे में यह जानना जरूरी है कि दोपहर में सोने का सही समय क्या है और किन बातों का ध्यान रखकर आप सिर दर्द जैसी समस्या से बच सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
दिन में सोने का सही समय क्या है? - फोटो : Freepik.com
 दोपहर में सोने के बाद सिर दर्द क्यों होता है?

 1. ज्यादा देर तक सोना
 
  • अगर आप 30 मिनट से ज्यादा समय तक सो जाते हैं, तो शरीर गहरी नींद में चला जाता है। 
  • अचानक जागने पर "स्लीप इनर्शिया" की स्थिति बन सकती है, जिससे सिर भारी लगना, चक्कर आना और सिर दर्द हो सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
दिन में सोने का सही समय क्या है? - फोटो : Freepik.com
 2. डिहाइड्रेशन
 
  • कई बार शरीर में पानी की कमी होने पर भी झपकी के बाद सिर दर्द शुरू हो सकता है। 
  • खासकर गर्मी और उमस वाले मौसम में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है।

 

4 of 7
दिन में सोने का सही समय क्या है? - फोटो : Freepik.com
 3. ब्लड शुगर में बदलाव
 
  • भोजन के बाद तुरंत सोने से ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
  •  यह स्थिति कुछ लोगों में सिर दर्द और थकान की वजह बन सकती है।

 
विज्ञापन

5 of 7
दिन में सोने का सही समय क्या है? - फोटो : adobe stock
4. नींद का गलत समय
 
  • शाम के करीब या देर दोपहर में सोने से शरीर की जैविक घड़ी प्रभावित हो सकती है। 
  • इससे रात की नींद खराब होती है और सिर दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

 
विज्ञापन

6 of 7
दिन में सोने का सही समय क्या है? - फोटो : adobe stock
5. गलत सोने की पोजिशन
 
  • गर्दन या सिर को गलत स्थिति में रखकर सोने से मांसपेशियों में तनाव पैदा हो सकता है।
  • इसकी वजह से जागने के बाद सिर दर्द का कारण बन सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दिन में सोने का सही समय क्या है? - फोटो : AI
दोपहर में सोने का सही समय क्या है?

विशेषज्ञों के अनुसार दोपहर में 10 से 20 मिनट की पावर नैप सबसे फायदेमंद मानी जाती है। यह शरीर को ऊर्जा देती है और दिमाग को तरोताजा बनाती है। दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच झपकी लेना सबसे बेहतर माना जाता है। 30 मिनट से ज्यादा सोने से बचना चाहिए।

------------------------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें