आप भी रहते हैं सिरदर्द से परेशान?
- फोटो : Freepik.com
टेंशन टाइप हेडेक के बारे में जानिए?
टेंशन टाइप हेडेक मौजूदा समय की सबसे आम समस्याओं में से एक है। इसमें पूरे सिर में एक समान दबाव और जकड़न महसूस होता है।
- इसमें सिर में हल्का से लेकर मध्यम दर्द हो रहता है।
- विशेषज्ञों का मानना था कि चेहरे, गर्दन और सिर की त्वचा की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण ये दिक्कत होती है।
- आमतौर पर माना जाता है कि भावनाओं, तनाव या स्ट्रेस की वजह से मांसपेशियों में खिंचाव बढ़ता है जो सिर में दर्द का कारण बनती है।
कई लोग इसे सिर्फ थकान या नींद की कमी मानकर पेनकिलर ले लेते हैं, लेकिन जब यह समस्या बार-बार होने लगती है, तो यह संकेत होता है कि शरीर और दिमाग दोनों लगातार तनाव में हैं। यह सिर्फ सिर का दर्द नहीं है, बल्कि यह आपके मानसिक और शारीरिक संतुलन का एक अलार्म है जिसे नजरअंदाज करना आगे चलकर गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है।