Sleep Debt Meaning: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, काम, परिवार और सामाजिक जिम्मेदारियों के बीच अक्सर लोग नींद से समझौता कर लेते हैं। देर रात तक काम करना या फोन चलाना, और सुबह जल्दी उठना एक आम बात हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर रात कम सोने का यह सिलसिला आपके शरीर पर भारी पड़ सकता है? इसे स्वास्थ्य की दुनिया में 'स्लीप डेट' कहा जाता है। यह कोई वित्तीय कर्ज नहीं है, बल्कि यह आपकी नींद का संचित नुकसान है।
अगर आप हर रात अपनी जरूरत से कम सोते हैं, तो यह कमी जमा होती जाती है और आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि स्लीप डेट क्या है और आप इसकी भरपाई कैसे कर सकते हैं?