मांसपेशियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए क्या करें?
- फोटो : Adobe stock
सार्कोपेनिया का खतरा और बचाव के तरीके
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सार्कोपेनिया का सबसे आम कारण उम्र बढ़ना है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ स्थितियां इसके खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती हैं।
- जिन लोगों की शारीरिक गतिविधियां कम होती हैं, मोटापे का शिकार हैं उनमें सार्कोपेनिया की समस्या जल्दी हो सकती है।
- क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी), किडनी की बीमारी, डायबिटीज, कैंसर की बीमारी में भी मांसपेशियां घटने लगती हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नियमित रूप से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसे वेट एक्सरसाइज मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करती है। आहार में पर्याप्त प्रोटीन का सेवन, विटामिन-डी और कैल्शियम की सही मात्रा, और सक्रिय जीवनशैली सार्कोपेनिया के जोखिम को कम करती है। समय पर इसकी पहचान और सही आदतें अपनाकर उम्र के साथ भी मांसपेशियों को स्वस्थ और मजबूत रखा जा सकता है।
--------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।